MLA Irfan Solanki Arrest: भाई समेत कमिश्नर ऑफिस सरेंडर करने पहुंचे सपा MLA इरफान सोलंकी, आज होनी थी कुर्की

MLA Irfan Solanki Arrest: समाजवादी पार्टी से विधायक इरफान सोलंकी आज कानपुर पुलिस के हत्थे चढ़ गये। विधायक 22 दिन की फरारी के बाद आज कमिश्नर कानपुर की ऑफिस में सरेंडर करने पहुंचे थे, जहां पुलिस ने उन्हें धर दबोचा...

Update: 2022-12-02 07:48 GMT

MLA Irfan Solanki Arrest: कमिश्नर ऑफिस सरेंडर करने पहुंचे सपा MLA इरफान सोलंकी भाई समेत गिरफ्तार

MLA Irfan Solanki Arrest: समाजवादी पार्टी से विधायक इरफान सोलंकी आज कानपुर पुलिस के हत्थे चढ़ गये। विधायक 22 दिन की फरारी के बाद आज कमिश्नर कानपुर की ऑफिस में सरेंडर करने पहुंचे थे, जहां पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। बता दें कि इरफान व उनके भाई रिजवान सोलंकी 8 नवंबर से डिफेस कालोनी की रहने वाली एक महिला द्वारा दर्ज कराए गये मुकदमें के बाद फरार चल रहे थे। 

फरार चल रहे सपा विधायक इरफान सोलंकी ने भाई रिजवान सोलंकी के साथ सरेंडर किया है। इस दौरान इरफान सोलंकी के साथ उनका परिवार और सपा विधायक अमिताभ वाजपेयी भी साथ पहुंचे। बता दें, पुलिस आज ही इरफान सोलंकी के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई करने वाली थी। इरफान सोलंकी के नाम गैर जमानती वारंट जारी था। पुलिस उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी।

इससे पहले पुलिस ने विधायक की तलाश में 30 से अधिक मोबाइल फोनेस को सर्विलांस पर लगाया था। साथ ही सपा नेता नूरी शोकत के भाईयों समेत अन्य करीबियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी। विधायक की लोकेशन दिल्ली व मुंबई में मिलने के बाद छापेमारी तेज कर दी गई थी। साथ ही उनके विदेश तक भाग जाने को लेकर चर्चा उड़ रही थी। 

आज शुक्रवार विधायक इरफान सोलंकी अपने भाई रिजवान सोलंकी के साथ कानपुर कमिश्नर ऑपिस में सरेंडर करने पहुँचे थे, जहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। कानपुर के पुलिस अधिकारियों नें इस बात की पुष्टि की है। अधिकारियों ने बताया कि विधायक इरफान व उनके भाई रिजवान को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले पुलिस ने विधायक पर फर्जी कागजात बनाकर दिल्ली से मुंबई जाने को लेकर धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। 

विधायक इरफान व उनके भाई रिजवान वांछित थे। अधिकारियों ने बताया कि विधायक व उनके भाई पर जाजमऊ की डिफेंस कालोनी में 365 वर्ग गज के प्लॉट में कब्जे को लेकर कथित तौर पर महिला के घर में आगजनी का आरोप है। कानपुर पुलिस ने इसमें भी मुकदमा दर्ज किया था, इसी मुकदमें में गिरफ्तारी से बचने के लिए विधायक व उनके भाई फरार हुए थे। 

संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी की ओर से बताया गया कि, विधायक इरफान सोलंकी को फर्जी आधार कार्ड दिलाने में मदद करने के आरोप में एक वरिष्ठ महिला सपा नेता नूरी शौकत और तीन अन्य को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इशरत अली और अम्मार इलाही नाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया जाना बाकी है। पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश ने बताया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए विधायक ने जाली पहचान पत्र बनवाया। 

मुंबई एयरपोर्ट से उनकी तस्वीर सामने आई है। अधिकारी ने कहा कि आधार कार्ड में तस्वीर विधायक की थी, लेकिन नाम अशरफ अली का दर्ज था। विधायक इरफान पर ताजा मामला थाना ग्वालटोली में दर्ज किया गया है। पुलिस की कई टीमें विधायक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में लगी थीं। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने पाया था कि सोलंकी दिल्ली से मुंबई गये थे। बहरहाल अब गिरफ्तारी के बाद विधायक पर लंबा शिकंजा कसना तय माना जा रहा है। 

Tags:    

Similar News