नरसिंहानंद ने बापू को बताया गंदगी: कहा- गाँधी जैसी गंदगी के लिए संत को गिरफ्तार करने वालों का विनाश करेंगे महादेव

Yati Narsinghanand News: कालीचरण (kalicharan) के बाद अब गाजियाबाद (Ghaziabad) स्थित डासना मंदिर के महंत (Dasna Mandir Mahant) ने यति नरसिंहदानंद सरस्वती गिरी (Yeti Narasimha Nand Saraswati Giri) ने महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) को लेकर विवादास्पद बयान दिया है।

Update: 2021-12-31 12:12 GMT

Yati Narsinghanand News: कालीचरण (kalicharan) के बाद अब गाजियाबाद (Ghaziabad) स्थित डासना मंदिर के महंत (Dasna Mandir Mahant) ने यति नरसिंहदानंद सरस्वती गिरी (Yeti Narasimha Nand Saraswati Giri) ने महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) को लेकर विवादास्पद बयान दिया है। नरसिंहदानंद ने महात्मा गांधी को 'गंदगी' बताया। नरसिंहानंद ने  कालीचरण की गिरफ्तारी को गलत कहा है। यति नरसिंहदानंद ने हरिद्वार से एक वीडियो जारी किया और कहा कि हमने तय किया था कि गांधी के बारे में नहीं बोलेंगे, लेकिन आज मजबूरी है। गांधी नाम की गंदगी के कारण कालीचरण महाराज को जिन्होंने गिरफ्तार किया है, उनका मां काली और महादेव समूल नाश करेंगे। नरसिंहानंद ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने बहुत ही बेशर्मी भरा काम किया है।

Full View

नरसिंहानंद ने वीडियो में कालीचरण के बयान से संत समाज को शत-प्रतिशत सहमत बताया। नरसिंहानंद ने कहा कि संत समाज कालीचरण महाराज के साथ है। कालीचरण की जल्द जमानत ना होने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के आवास पर जाकर आमरण अनशन की भी करेंगे। रायपुर से पहले हरिद्वार में भी धर्म संसद हुई थी, इसमें नरसिंहानंद सरस्वती खुद हिस्सा रहे थे, इसमें भी भड़काऊ बयान दिए गए थे।

कालीचरण ने कहा था

कालीचरण ने रायपुर की धर्म संसद में कहा था कि इस्लाम का लक्ष्य राजनीति के जरिए राष्ट्र पर कब्जा करना है। हमारी आंखों के सामने उन्होंने 1947 में कब्जा कर लिया था। उन्होंने पहले ईरान, इराक और अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया था। उन्होंने राजनीति के जरिए बांग्लादेश और पाकिस्तान पर कब्जा कर लिया था... मैं नाथूराम गोडसे को सलाम करता हूं कि उन्होंने मोहनदास करमचंद गांधी की हत्या की। यह कहते हुए उन्होंने गांधी को अपशब्द भी कहे थे।

Tags:    

Similar News