Yogi Oath Ceremony: कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे केशव मौर्य-बृजेश पाठक-स्वतंत्रदेव, मंत्रियों की लिस्ट देखिए
Yogi Oath Ceremony: स्टेडियम में 7000 कुर्सियों की व्यवस्था की गई है. नेताओं और वीवीआई हस्तियां भी स्टेडियम पहुंच रहे हैं. कार्यक्रम स्थल पर केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक और स्वतंत्रदेव सिंह पहुंच चुके हैं. वहीं दूसरे डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा अभी तक दिखाई नहीं दिए हैं.
Yogi Oath Ceremony: योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) शपथ ग्रहण में अब कुछ ही वक्त बचा है. लखनऊ के इकाना स्टेडियम में किसी भी वक्त योगी लगातार दूसरी बार मुख्यंमत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रचने वाले हैं. शपथ ग्रहण (CM Yogi Oath Ceremony) समारोह में शामिल होने वाले लोग स्टेडियम पहुंचने लगे हैं. बीजेपी कार्यकर्ताओं से स्टेडियम खचाखच भर चुका है. स्टेडियम में 7000 कुर्सियों की व्यवस्था की गई है. नेताओं और वीवीआई हस्तियां भी स्टेडियम पहुंच रहे हैं. कार्यक्रम स्थल पर केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक और स्वतंत्रदेव सिंह पहुंच चुके हैं. वहीं दूसरे डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा अभी तक दिखाई नहीं दिए हैं.
योगी के शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ केंद्रीय मंत्रिमंडल के कई सदस्य पहुंच रहे हैं. पीएम मोदी दिल्ली से लखनऊ के लिए उड़ान भर चुके हैं. वे कुछ ही समय में लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर पहुंच जाएंगे. ऊधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए योगी आदित्यनाथ भी एयरपोर्ट के लिए रवाना हो चुके हैं. यहां वे पीएम मोदी का स्वागत करेंगे. अमौसी से पीएम मोदी कार के जरिए इकाना स्टेडियम तक आएंगे.
मंत्री बनने वाले विधायक समारोह स्थल पर पहुंचने लगे हैं. केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक और स्वतंत्रदेव सिंह पहुंच चुके हैं. इन तीनों नेताओं ने मंच पर जाने से पहले स्टेडियम का एक चक्कर लगाया. तीनों ने स्टेडियम में मौजूद लोगों का हाथ हिलाकर स्वागत किया. बीच-बीच में रुककर लोगों से बातचीत भी की. वहीं दूसरे डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा सुबह से नजर नहीं आए. इस बार दिनेश शर्मा की जगह बृजेश पाठक को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा.
सुरेश खन्ना, सूर्य प्रताप शाही, केशव प्रसाद मौर्य, स्वतंत्र देव सिंह, ब्रजेश पाठक, जयवीर सिंह, ब्रजेश सिंह, राजेश्वर सिंह, जेपीएस राठौर, बेबीरानी मौर्य, असीम अरुण, सरिता भदौरिया, अरविंद शर्मा, संदीप सिंह, संजय निषाद, आशीष पटेल, भूपेंद्र चौधरी, जितिन प्रसाद, बलदेव औलख और सतीश शर्मा को फोन पहुंच चुका है. बीजेपी के संगठन मंत्री सुनील बंसल के द्वारा मंत्री बनने वाले