Varun Gandhi News : वरुण गांधी ने नीरव मोदी और विजय माल्या को बताया धन पशु, बोले- मजबूत सरकार से कार्यवाही की उम्मीद

Varun Gandhi News : भाजपा सांसद वरुण गांधी ने ट्वीट कर बैंकों से कर्ज लेकर विदेश भागने वाले ने मोदी और विजय माल्या को धन पशु बताया है, वरुण गांधी ने अपने ट्वीट में मजबूत सरकार से मजबूत कार्यवाही करने की उम्मीद की है...

Update: 2022-02-19 06:50 GMT

वरुण गांधी ने नीरव मोदी और विजय माल्या को बताया धन पशु

Varun Gandhi News : भाजपा सांसद वरुण गांधी पिछले काफी समय से अपनी ही पार्टी की सरकार पर हमलावर है। इसी कड़ी में एक बार फिर वरुण गांधी ने ट्वीट कर अपनी पार्टी की सरकार से कार्यवाही की मांग की है। बता दें कि भाजपा सांसद वरुण गांधी ने ट्वीट कर बैंकों से कर्ज लेकर विदेश भागने वाले ने मोदी और विजय माल्या को धन पशु बताया है। साथ ही वरुण गांधी ने अपने ट्वीट में मजबूत सरकार से मजबूत कार्यवाही करने की उम्मीद की है।

वरुण गांधी ने किया ट्वीट

बता दें कि भाजपा सांसद वरुण गांधी ने बीते गुरुवार को अपने एक ट्वीट में लिखा कि 'विजय माल्या: 9000 करोड़, नीरव मोदी: 14000 करोड़, ऋषि अग्रवाल: 23000 करोड़| आज जब कर्ज के बोझ तले दब कर देश में रोज लगभग 14 लोग आत्महत्या कर रहे हैं, तब ऐसे धन पशुओं का जीवन वैभव के चरम पर है। इस महा भ्रष्ट व्यवस्था पर एक 'मजबूत सरकार' से 'मजबूत कार्यवाही' की अपेक्षा की जाती है।'

बैंकों के साथ धोखाधड़ी करने का है आरोप

बता दें कि भाजपा सांसद वरुण गांधी ने अपने ट्वीट में जिन तीन नामों का जिक्र किया है, उन सभी पर बैंकों के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप है। किंगफिशर ग्रुप के मालिक विजय माल्या पर करीब 9000 करोड़ रुपए और व्यापारी नीरव मोदी पर 14000 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी कर विदेश भागने का आरोप है। वहीं एबीजी शिपयार्ड के पूर्व अध्यक्ष ऋषि अग्रवाल पर भी करीब 23000 करोड़ रुपए का बैंक फ्रॉड करने का आरोप लगा है। बता दें कि पिछले दिनों सीबीआई ने बैंक फ्रॉड करने के आरोप में ऋषि अग्रवाल से घंटों तक पूछताछ की थी।

वरुण गांधी स्टार प्रचारकों की सूची में नहीं है शामिल

बता दें कि पिछले कुछ समय से भाजपा सांसद वरुण गांधी अपनी ही पार्टी पर हमला कर रहे हैं। भाजपा सरकार पर हमलावर होने के कारण भाजपा सांसद वरुण गांधी और उनकी मां मेनका गांधी को बीजेपी पार्टी में हाशिए पर कर दिया गया है। बता दें कि बीते दिनों उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर जारी किए गए स्टार प्रचारकों की सूची में भी उन्हें जगह नहीं दी गई थी। इतना ही नहीं दोनों मां और बेटे को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से भी हटा दिया गया था। पिछले दिनों लखीमपुर खीरी में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्रा टेनी द्वारा किसानों को गाड़ी से कुचले जाने को लेकर भी भाजपा सांसद वरुण गांधी ने भाजपा सरकार पर हमला बोला था।

Tags:    

Similar News