झारखंड में मोदी के पहुंचने से पहले ही ट्वीटर पर ट्रेंड कर रहा है #GoBackModi

Update: 2019-12-03 05:32 GMT

लोगों ने कहा भाजपा की सरकार ने झारखंड और आदिवासियों को लूटकर ज़िंदा लाश बना दिया है, सभी कुकर्मों और झूठों के लिए मोदी को हमेशा के लिए #GoBackModi कहना चाहिए...

जनज्वार, रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे दौर के मतदान से पहले आज 3 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खूंटी में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे, यह सभा दिन में लगभग 11 बजे आयोजित होगी। मगर मोदी की सभा से पहले ही टॉप पर #GoBackModi ट्रेंड कर रहा है।

सन बादशाह नाम के ट्वीटर हैंडल ने ट्वीट किया है, 'लोगों ने फासीवाद और जातिवाद को खारिज कर दिया है।

झारखंड में फिर से हार नहीं मानेंगे, गो बैक मोदी।'

रिष्ठ मानवाधिकार कार्यकर्ता कविता कृष्णन जो भाकपा माले की पोलित ब्यूरो मेंबर हैं, ने #GoBackModi कहते हुए झारखंड जनाधिकार महासभा एक ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा है, 'पत्थलगड़ी गांव के बुजुर्ग गंगा मुंडा को एक साल से अधिक समय से पीडीएस अनाज मिलना बंद हो गया था। उसका राशन कार्ड रद्द कर दिया गया, क्योंकि वह आधार से जुड़ा नहीं था। मोदी आज खुनती रैली में अपने लंबे दावों और वादों के बारे में इस जानकारी को जरूर जोड़ सकते हैं।'

यह भी पढ़ें — झारखंड चुनाव 2019 : कितना असर डालेगा 70 आदिवासी गांवों में चला पत्थलगड़ी आंदोलन

Rakesh Devanwara ने #GoBackModi टैग करते हुए लिखा है, 'भाजपा की सरकार ने झारखंड और आदिवासियों को लूटकर ज़िंदा लाश बना दिया है मोदी गो बैक।'

डॉ. वत्स ट्वीटर हैंडल ने ट्वीट किया है, 'अपने सभी कुकर्मों और झूठों के लिए मोदी को हमेशा के लिए #GoBackModi कहना चाहिए मोदी हमेशा चुनाव प्रचार के लिए उत्सुक रहते हैं क्योंकि उनके पास कहने के लिए बहुत सारे झूठ होते हैं।'

झारखंड जनाधिकार महासभा ने ही एक और ट्वीट​ किया है जिसे लोग खूब शेयर कर रहे हैं मोदी गो बैक के साथ कि 'खुनती में आज मोदी के भाषण के लिए कुछ संकेत पत्थलगड़ी गांवों के हजारों आदिवासियों पर देशद्रोह का आरोप लगाया, स्कूलों को पुलिस शिविरों में बदल दिया, मानवाधिकारों का हनन किया - लोगों ने पीटा, घरों में तोड़फोड़ की, भय में जी रहे हैं लोग, भाजपा को अस्वीकार कर रहे हैं लोग #GoBackModi'

संबंधित खबर : जनज्वार एक्सक्लूसिव – 40-50 रुपये में 12 घंटे खट रहीं हैं दाल-भात योजना में काम करने वाली महिलाएं

अंजली मीणा गो बैक मोदी को टैग कर लिखती हैं, 'दो गुजराती पुरुषों ने अकेले दम पर भारतीय लोकतंत्र को नष्ट कर दिया है।'

रोफल रिपब्लिक ने ट्वीट किया है, अच्छे दिन तभी आयेंगे जब मोदी की विदाई होगी। #GoBackModi...'

संबंधित खबर : झारखंड चुनाव 2019- 6 हजार में 24 घंटे खटते हैं कोयला मजदूर, लेकिन चुनाव में नहीं कोई सवाल

श्रष्टि मिश्रा ने ट्वीट किया है, 'झारखंड, तमिलनाडु इऔर महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि पूरे देश को इस #GoBackModi आंदोलन का समर्थन करने के लिए एक साथ आना चाहिए, क्योंकि अब वह इस लोकतंत्र को तानाशाही में बदलने की कोशिश कर रहे हैं, हमारी अर्थव्यवस्था चौपट हो रही है और साथ ही आप देख सकते हैं कि उन्हें सबसे भ्रष्ट पीएम के नाम से जाना जाता है।'

संबंधित खबर : झारखंड चुनाव 2019 – खूंटी की रैली में गरजे हेमंत सोरेन, भाजपा ने बनायी है जनता को भूखा-नंगा रखने की योजना

गौरतलब है कि खूंटी वही आदिवासी क्षेत्र है जहां जून 2017 से लेकर जुलाई 2018 तक करीब 10 हजार लोगों पर देशद्रोह का चार्ज लगाया गया था। जिन लोगों को देशद्रोही ठहराया गया वो सभी आदिवासी समाज से संबंध रखते हैं। इन लोगों पर कानून व्यवस्था को भंग करने के आरोप में केस दर्ज किए गए थे।

Tags:    

Similar News