बड़ी खबर : मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ी, इमरजेंसी यूनिट में भर्ती, बहू डिंपल मौजूद

Update: 2020-05-07 13:51 GMT

समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव को तबीयत ठीक न होने के कारण लखनऊ के मेंदांता अस्पताल की इमरजेंसी यूनिट में भर्ती किया गया है। उन्हें पेट दर्द था उनकी कोलोनोस्कोपी की गई...

जनज्वार। समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव को तबीयत ठीक न होने के कारण लखनऊ के मेंदांता अस्पताल की इमरजेंसी यूनिट में भर्ती किया गया है। उन्हें पेट दर्द था उनकी कोलोनोस्कोपी की गई। अस्पताल में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव व शिवपाल सिंह यादव मौजूद हैं। आज गुरुवार 7 मई को दोपहर अखिलेश यादव भी पहुंचे और उनका हालचाल लिया।

संबंधित खबर : टीवी एंकर सुधीर चौधरी ने किया 'जिहाद' का पोस्टमॉर्टम, सोशल मीडिया पर ऐसे उड़ा उनका मजाक

डॉक्टरों का कहना है कि मुलायम अब पूरी तरह ठीक हैं। रात तक उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि मुलायम बुधवार रात से बीमार हैं इसलिए उन्हें भर्ती करवाया गया है। मेदांता अस्पताल के निदेशक डा़ॅ राकेश कपूर ने बताया कि मुलायम सिंह यादव को तकरीबन पांच दिनों से कब्ज की समस्या थी। उन्हें बुधवार को मेदांता में अस्पताल में भर्ती कराया गया। एंडोस्कोपी के जरिए उनका उपचार किया गया, जिसके बाद अब उनकी स्थिति सामान्य है। इस समय वह डॉक्टरों की देखरेख में हैं। उन्हें शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। मुलायम को पहले भी कई बार अस्पताल लाया जा चुका है और इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है।

संबंधित खबर: फर्जी खबर दिखाने के मामले में जी न्यूज हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में मांगेगा माफी

धर, समाजवादी पार्टी की ओर से भी बयान जारी कर मुलायम सिंह यादव के स्वस्थ होने की बात कही गई। सपा ने ट्वीट किया, ''आदरणीय 'नेता जी' श्री मुलायम सिंह यादव जी एवं वरिष्ठ समाजवादी नेता श्री पारसनाथ यादव जी ईश्वर की अनुकम्पा से स्वस्थ हैं और अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।'' बता दें, मुलायम सिंह यादव बढ़ती उम्र की वजह से आने वाली बीमारियों से पीड़ित हैं। इसके साथ ही उन्हेंं पेट की दिक्कतों के चलते कई बार अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है।

Tags:    

Similar News