Russia Ukraine War : कुछ ही घंटों में ध्वस्त हुआ ह्यूमन कॉरिडोर का प्लान, यूक्रेन का रूस पर सीजफायर उल्लंघन का आरोप

Russia Ukraine War : रूस की ओर से युद्धविराम के ऐलान का यूक्रेन में फंसे लोग लाभ उठा पाते उससे पहले ही वो बंद हो गया।

Update: 2022-03-06 04:19 GMT

कुछ ही घंटों में ध्वस्त हुआ ह्यूमन कॉरिडोर का प्लान।

Russia Ukraine War : यूक्रेन पर रूसी हमले का आज यानि रविवार को 11वां दिन है। ताजा अपडेट के मुताबिक फिलहाल युद्ध थमने के आसार बहुत कम हैं। हालांकि, युद्ध को रोकने के लिए अब इजरायल के पीएम नफ्ताली बेनेट समझौता वार्ता के लिए सामने आ गए हैं। उन्होंने रूस और जर्मनी का दौरा भी किया है। दूसरी तरफ यूक्रेन ने रूस पर युद्धविराम उल्लंघन ( Ceasefire Violation )  का आरोप लगाया है। यूक्रेन ( Ukraine ) का आरोप है कि रूसी ऐलान के कुछ घंटों बाद ही युद्धविराम या ह्यूमन कॉरिडोर ( Human Corridor ) बनाने का प्लान फेल हो गया। यूक्रेन में फंसे लोग सीजफायर ( Ceasefire ) का लाभ उठा पाते उससे पहले ही वो बंद हो गया।

वहीं, यूक्रेन में कई देशों के लोग फंसे हुए हैं। इससे पहले रूस के मीडिया आउटलेट स्पुतनिक की रिपोर्ट के हवाले से कहा गया था कि रूस ने नागरिकों के लिए मानवीय गलियारे ( Human Corridor ) खोलने के लिए यूक्रेन में 07:00 GM ( ग्रीनविच मीन टाइम जोन ) से युद्धविराम की घोषणा की है। रूस ने मारियापोल और वोल्नोवाखा में सीजफायर का ऐलान किया था। इसका मकसद युद्धग्रस्त क्षेत्रों में फंसे भारतीय समेंत अन्य देशों के नागरिकों को निकालना था। लेकिन चार घंटे के अंदर ही ह्यूमन कॉरिडोर का प्लान फेल हो गया।

शनिवार को रूस की ओर से युद्धविराम की घोषणा के बाद भी मारियुपोल में रूसी सेना की तरफ से बमबारी जारी है। ऐसे में यूक्रेन ने रूस पर सीजफायर के उल्लंघन का आरोप लगाया है।

दरअसल, आम लोगों को वॉर जोन से सुरक्षित निकालने के लिए रूस ने सीजफायर की घोषणा की थी, जिसके तहत यूक्रेन के दो शहर मारियुपोल और वोल्नोखोवा में सीजफायर का ऐलान किया था, लेकिन अब यूक्रेन ने आरोप लगाया है कि कथित संघर्षविराम उल्लंघन के कारण मारियुपोल में लोगों की निकासी पर रोक लग गई है।

Russia Ukraine War : इसका सीधा असर यह हुआ कि रूस और यूक्रेन की जंग के बीच अब लोगों को वहां से निकालने का काम रोक दिया गया है। इससे पहले रूस की सेना शनिवार से यूक्रेन के दो इलाकों में सीजफायर पर सहमति जताते हुए वहां फंसे नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए संघर्षविराम का ऐलान किया था। बता दें कि यूक्रेन के मारियुपोल शहर को रूस की सेनाओं ने बीते कई दिनों से घेरा हुआ है। ऐसे में वहां बिजली-पानी सहित खाने की दिक्कतों से लोग परेशान हैं।

Tags:    

Similar News