न्यूयार्क टाइम्स ने 'भारत जोड़ो यात्रा' पर लंबा लेख छापा है, लेकिन भारत में संपादकीय लिखने वाले Modi से डरे हुये हैं

Bharat Jodo Yatra: साल 2014 से पहले मीडिया में इस तरह का परिवर्तन नहीं हुआ था, जो अब के समय में देखा जा रहा है। सत्ता, सरकार और सिस्टम के खिलाफ बोलने या लिखने-दिखाने वाले पत्रकार को जमींदोज कर दिया जा रहा है...

Update: 2022-12-06 04:16 GMT

न्यूयार्क टाइम्स ने 'भारत जोड़ो यात्रा' पर लंबा लेख छापा है, लेकिन भारत में संपादकीय लिखने वाले Modi से डरे हुये हैं (File Photo)

Bharat Jodo Yatra: अपनी भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गांधी खुले मंच से कई दफा कह भी चुके हैं कि भारत का मीडिया उन्हें नहीं दिखाता। उसके पीछे की वजह भी राहुल गांधी ने कई बार बताई है। भारत के अलावा बाहरी मुल्कों तक राहुल की यह यात्रा पहुंच रही है। लेकिन अपने ही देश में किसी राजनीतिक दल के मुख्य विपक्ष को जगह ना देना मीडिया का गला पकड़े जाने का संकेत देता है। 

भारत में BJP की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ही है, इस बात से किसी को आपत्ति शायद ही हो। साल 2014 से पहले मीडिया में इस तरह का परिवर्तन नहीं हुआ था, जो अब के समय में देखा जा रहा है। सत्ता, सरकार और सिस्टम के खिलाफ बोलने या लिखने-दिखाने वाले पत्रकार को जमींदोज कर दिया जा रहा है। बीते दिनों NDTV के अधिग्रहण के बाद प्रणय रॉय और रवीश कुमार इसका उदाहरण रहे हैं। 

कई बड़े संस्थानों के लिए कवरेज कर चुके पत्रकार प्रशांत टंडन NYTimes में प्रकाशित लेख शेयर कर लिखते हैं, न्यूयॉर्क टाइम्स ने #भारत_जोड़ो_यात्रा पर लंबा लेख छापा है। "भारत जोड़ो यात्रा में #RahulGandhi मिलने वालों में कर्ज़ से जूझते किसान, आदिवासी और अपने भविष्य को लेकर चिंतित युवा शामिल हैं.." भारत में संपादकीय पेजों में लिखने वाले अभी मोदी से डरे हुये हैं।

2014 के बाद लगातार देश में इस तरह के हालात पैदा हो रहे हैं, जब एक सत्ताधारी पार्टी ताउम्र के लिए अपना अधिकार जमा लेना चाहती है। देश, जनता, वोट, मशीन हर जगह वो अपना आधिपत्य जमा लेना चाहती है। ये भारत के लिए कतई हितकारक कदम नहीं कहा जाएगा। यहां तक की बोलने लिखने तक की आजादी छीन लेना, खत्म कर देना, ऐसा तो अब से पहले कभी नहीं हुआ।

Tags:    

Similar News