अमेरिका में पुलिस गोलीबारी के शिकार अश्वेत जैकब के मामले में अबतक 250 गिरफ्तार

ब्लेक को विगत 23 अगस्त को एक श्वेत पुलिस अधिकारी ने पीठ में सात गोलियां मार दी थीं, इस घटना के बाद नस्लवाद से जुड़े अन्याय को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे। कई जगह तोड़फोड़, आगजनी और गोलीबारी भी हुई....

Update: 2020-09-05 17:19 GMT

File photo

जनज्वार। अश्वेत जैकब ब्लैक के मामले में अबतक 250 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिका के विस्कॉन्सिन स्थित केनोशा में पुलिस की गोलीबारी में अश्वेत व्यक्ति जैकब ब्लेक के घायल होने के बाद से 250 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उल्लेखनीय है कि ब्लेक को विगत 23 अगस्त को एक श्वेत पुलिस अधिकारी ने पीठ में सात गोलियां मार दी थीं। इस घटना के बाद नस्लवाद से जुड़े अन्याय को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे। कई जगह तोड़फोड़, आगजनी और गोलीबारी भी हुई। इस दौरान 25 अगस्त को गोलीबारी में तीन प्रदर्शनकारी घायल भी हो गए थे, जिनमें से दो की मौत हो गई।

घटना को लेकर 17 वर्षीय कायले रिटनहाउस पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। हालांकि उसके वकील का कहना है कि उसने अपने बचाव में गोली चलाई थी।

उधर केनोशा पुलिस ने इस संबंध में बृहस्पतिवार को जानकारी देते हुए बताया था कि अभी तक 250 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से 132 केनोशा के निवासी नहीं है। शहर में 24 अगस्त से लगे कर्फ्यू को भी बीते बुधवार को हटा दिया गया था।

इसे लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को और उनके डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रतिद्वंदी जो बाइडेन ने बृहस्पतिवार को केनोशा का दौरा किया था। बाइडेन ने ब्लेक के परिवार से भी मुलाकात की थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान शहर में 20 लाख डॉलर की संपत्ति और काउंटी की करीब 3,85,000 डॉलर की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

Tags:    

Similar News