Afghanistan News : तालिबान के राज को हुए एक साल पूरे, हर दिन महिलाओं पर बढ़ा अत्याचार, हंसने पर युवती को बीच बाजार में पीटा

Afghanistan News : काबुल के बाजार में एक लड़के को केवल मुस्कुराने और दोस्तों से जोर-जोर से बात करने के लिए पीटा गया, महिलाओं को दुनिया में कहीं और की तुलना में अब अफगानिस्तान में ज्यादा कठोर प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है...

Update: 2022-08-08 11:19 GMT

Afghanistan News : काबुल में केवल हंसने और दोस्त से बात करने पर तालिबानियों ने महिला को बीच बाजार में पीटा

Afghanistan News : अफगानिस्तान में तालिबान राज्य की वापसी के बाद एक साल बाद राजधानी काबुल के आसपास महिलाओं का जीवन दिन प्रतिदिन नर्क बनता जा रहा है। काबुल के बाजार में एक लड़के को केवल मुस्कुराने और दोस्तों से जोर-जोर से बात करने के लिए पीटा गया। महिलाओं को दुनिया में कहीं और की तुलना में अब अफगानिस्तान में ज्यादा कठोर प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं की माध्यमिक शिक्षा पर रोक लगा दी गई है। उन्हें छोटी यात्राओं के अलावा कहीं भी जाने के लिए एक पुरुष अभिभावक के साथ रहने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

तालिबानियों ने महिलाओं ने बीच बाजार में पीटा

द गार्जियन की एक खबर के अनुसार अफगानिस्तान में तालिबान की राज्य में महिलाओं पर प्रतिबंध रुक - रुक कर लगाए जाते हैं लेकिन उनका पालन कड़ाई से किया जा रहा है। एक किशोरी के अनुसार उसने तीन बार देखा कि तालिबान के कुछ लोग महिलाओं को बाजार में पीट रहे थे। कुछ महिलाओं ने जो सलवार पहने हुई थी, वह तालिबान के लोगों को बहुत तंग लग रही थी।

मुस्कुराने और दोस्त से बात करने पर पीटा

इस किशोरी को सितंबर में स्कूल छोड़ना पड़ा था और अब वह अवसाद से जूझ रही थी। इस किशोरी ने बताया कि एक बार तो केवल मुस्कुराने और आपस में जोर से बात करने के लिए लड़कियों को तालिबान के लोगों ने पीट दिया। साथ ही किशोरी का कहना है कि जब आप कपड़े खरीद रहे हैं तो उसके बारे में बात करना एक स्वाभाविक चीज है। इस तरह की घटनाओं को देखने के बाद किशोरी ने मदरसे में पढ़ना भी बंद कर दिया है। उसका कहना है कि इससे घर पर रहना बेहतर है।

अफगानिस्तान में महिलाओं की हालत हो रही है बद्तर

जानकारी के लिए आपको बता दें कि लगभग 1 साल पहले अफगानिस्तान पर तालिबान ने कब्जा कर लिया था। अमेरिका के साथ शांति वार्ता में और कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर तालिबान ने वादा किया था कि महिलाओं को शिक्षा और काम करने का अधिकार हासिल होगा, जबकि एक साल बाद अफगानिस्तान में महिलाओं की हालत बद से बदतर होती जा रही है।

Tags:    

Similar News