Amazing! महिला जेल में दो महिला कैदी हुई प्रेगनेंट, मच गया हड़कंप, असलियत जानकर रह जाएंगे दंग

न्यू जर्सी की जेल में दो महिला कैदी एक ट्रांस कैदी के साथ यौन संबंध बनाने के बाद गर्भवती हो गईं।

Update: 2022-04-16 10:37 GMT

न्यू जर्सी। आप सोच रहे होंगे जब महिला जेल में महिला कैदी ही थे दो महिलाएं प्रेगनेंट कैसे हो गईं। आप ज्यादा से ज्यादा यही कल्पना कर पाएंगे, जेल में नजदीकी होने की वजह से दो महिलाओं के बीच सेम सेक्स संबंध बन गए होंगे। अब आप यह भी सोच रहे होंगे कि ऐसा होने पर भी महिलाएं प्रेगनेंट नहीं होंगी ना। बात सही भी है, पर ये भी उतना ही सच है कि दो महिलाएं प्रेगनेंट हुई हैं और दुनियाभर में इसकी चर्चा भी है। चर्चा ही नहीं, इस खबर को लेकर सनसनी मची हुई है।

दरअसल, अमेरिका ( America ) के न्यू जर्सी ( New Jersey ) में मौजूद महिला की जेल ( New Jersey Women Pregnant ) एदना महान करेक्शनल फैसिलीटी में 2 महिला कैदियों के प्रेगनेंट ( Women Prisoners Pregnant ) होने से हड़कंप मच गया। कहा जा रहा है कि ट्रांसजेंडर ( trans inmate )  से संबंध बनाकर महिलाएं प्रेगनेंट ( Women pregnant ) हुई हैं। एनजे डॉट कॉम के की खबर के मुताबिक जेल में दो महिला कैदी प्रेगनेंट हो गई हैं।

जिस कैदी से Sex कर महिलाएं हुईं प्रेगनेंट वो पहले थे पुरूष

इस मामले में एदना महान करेक्शनल फैसिलीटी में एक्सटर्नल अफेयर्स एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डेन स्पेर्जा ने बताया है कि दो महिला कैदी जेल में बंद दूसरी महिला कैदी के साथ आपसी रजामंदी से संबंध बनाकर प्रेगनेंट हो गई हैं। डेन स्पेर्जा के मुताबिक जिन दो महिला कैदियों से संबंध बनाकर महिला कैदी प्रेगनेंट ( Women Prisoners Pregnant ) हुई हैं वो पहले पुरुष थे और ऑपरेशन के बाद महिला बने थे। यानि वो महिला ट्रांसजेंडर ( Transgender inmate ) थे। एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर स्पेर्जा ने प्रेगनेंट होने वाली दोनों महिला कैदियों की डिटेल जानकारी देने से इनकार कर दिया है। जेल प्रशासन इस मामले की जांच जारी है।

महिला जेल में 27 महिला कैदी ट्रांसजेंडर

एदना महान करेक्शनल फैसिलीटी न्यू जर्सी ( New Jersey ) की एक मात्र ऐसी जेल ( Women jail ) है जिसमें सिर्फ महिला कैदियों को रखा जाता है। जांच के बाद पता चला है कि जेल में बंद सभी महिला कैदियों में से 27 ऐसी महिला कैदी हैं जो ट्रांसजेंडर हैं। कुछ महिला कैदियों ने अपना सेक्स चेंज करवाया है।

न्यू जर्सी में लिंग के आधार पर महिलाओं को जेल में रखने की है व्यवस्था

बता दें कि 2021 में न्यू जर्सी ने एक पॉलिसी निकाली थी कि राज्य की जेलों में ट्रांसजेंडर लोगों को उनकी पहचान के आधार पर जेल में रखा जाएगा न कि उनके जन्म के आधार पर उनके लिंग के आधार पर उनकी पहचान होगी।

Tags:    

Similar News