नाव में भीषण आग: 37 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा झुलसे, भयावह मंजर का देखें Video

Bangladesh Ferry Fire: ढाका। बांग्लादेश में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक भरी हुई नौका में आग लगने से करीब 32 लोगों की मौत हो गई।

Update: 2021-12-24 07:19 GMT

नाव में भीषण आग: 37 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा झुलसे, भयावह मंजर का देखें Video

Bangladesh Ferry Fire:  ढाका। बांग्लादेश में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक भरी हुई नौका में आग लगने से करीब 32 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तीन मंजिला नौका (फेरी) में नदी के बीच में आग लग गई और इस नौका से हमने 32 लोगों के शव बरामद कर लिए हैं। जबकि 100 से ज्यादा लोग झुलस गए हैं।

नदी में कूदने से भी गई लोगों की जान

हादसे के वक्त फेरी में करीब 1000 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि यह हादसा राजधानी से करीब दो सौ किलोमीटर दूर झलकोटी जिले में हुआ। घटना के वक्त कुछ लोग नदी में कूद गए जिससे उनकी भी जान चली गई। आग से बचने के लिए लोग नाव से नीचे कूदे थे। इस कारण से कई लोगों की मौत डूबने से हो गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि नदी में भी लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

Similar News