Earthquake in Indonesia: इंडोनेशिया में भूकंप, 46 की मौत, 700 से ज्यादा घायल, दहशत में लोगों ने इमारतें खाली कीं

Earthquake in Indonesia: इंडोनेशिया में भूकंप (earthquake in Indonesia) के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई है। इस आपदा से अब तक 46 लोगों की मौत हो गई है, जबकि करीब 700 लोग घायल हो गए हैं।

Update: 2022-11-21 14:15 GMT

Earthquake in Indonesia: इंडोनेशिया में भूकंप (earthquake in Indonesia) के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई है। इस आपदा से अब तक 46 लोगों की मौत हो गई है, जबकि करीब 700 लोग घायल हो गए हैं। झटके इतने भयावह थे कि लोग अपने घरों की इमारत छोड़ बाहर निकल आए। रिपोर्ट के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इंडोनेशिया में सोमवार को दोपहर 12 बजे के आस पास भूकंप झटके महसूस किए गए। इस भूकंप ने समूचे देश को अपनी चपेट में ले लिया। रिक्टर स्केल पर 5.6 की तीव्रता वाले भूकंप ने देशभर में लोगों को दहशत में डाल दिया। इस दौरान लोग अपनी जान बचाने के लिए इमारत छोड़ बाहर की तरफ भागे। वहीं भूकंप में अब तक 46 लोगों की जान जाने की खबर सामने आई है। जबकि 700 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।। मौत के आंकड़े अभी और बढ़ने की संभावना है।

वहीं इस दुर्घटना के बारे में एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि भूकंप के झटके इतने तेज थे कि एक ही अस्पताल में कम के कम 20 लोगों की जान चली गई। इंडोनेशिया की सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। और लोगों को हिदायत दी जा रही है कि जब तक नहीं बोला जाए, अपने घरों से बाहर ही रहें। सरकार ने अलर्ट जारी कर दिया है। अभी खतरा टला नहीं है। भूकंप के झटके फिर से आने की चेतावनी दे दी है।

बीते शुक्रवार को भी इंडोनेशिया के राजधानी जकार्ता में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.6 मापी गई थी। जो कि शाम 7 बजकर 7 मिनट पर आया था। इसकी गहराई जमीन के 20 किलोमीटर अंदर तक मापी गई थी। इस दौरान ज्यादा जानमाल का नुकसान नहीं हुआ था। 

Tags:    

Similar News