397 साल बाद बृहस्पति और शनि ग्रह होंगे बेहद करीब, गूगल ने डूडल बनाकर किया सेलिब्रेट

इससे पहले बृहस्पति और जुलाई 1623 में इतने करीब आये थे, मगर तब सूर्य के नजदीक होने की वजह से उन्हें देख पाना लगभग असंभव था....;

Update: 2020-12-21 05:53 GMT
397 साल बाद बृहस्पति और शनि ग्रह होंगे बेहद करीब, गूगल ने डूडल बनाकर किया सेलिब्रेट

photo : Social Media

  • whatsapp icon

नई दिल्ली। सौरमंडल के लिए आज 21 दिसंबर का दिन इतिहास में दर्ज हो जायेगा, क्योंकि आज शाम एक बड़ी खगोलीय घटना देखने को मिलेगी। आज बृहस्पति और शनि ग्रह बहुत ही ज्यादा नजदीक आ जायेंगे, जिसे सेलिब्रेट करने के लिए गूगल ने अपना खास डूडल बनाया है।

पृथ्वी पर सबसे छोटे दिन और सबसे लंबी रात की शुरूआत भी आज से ही हो जायेगी। सौरमंडल के सबसे बड़े ग्रह बृहस्पति और शनि आज इतने करीब होंगे कि इनके बीच की दूरी महज एक हाथ की होगी।

इस मामले में अंतरिक्ष वैज्ञानिकों का कहना है कि बृहस्पति ग्रह अपने पड़ोसी शनि ग्रह के पास से प्रत्येक 20 साल के बाद गुजरता है, लेकिन इसका इतने नजदीक आना बहुत ही खास है। वैज्ञानिकों का अंदाजा है कि दोनों ग्रहों के बीच सिर्फ 0.1 डिग्री की दूरी रह जाएगी।


वांदरबिल्ट विश्वविद्यालय में खगोलशास्त्र के प्रोफेसर डेविड वेनट्रॉब कहते हैं, मेरा मानना है यह कहना उचित होगा कि यह घटना आम तौर पर किसी व्यक्ति के जीवन में एक ही बार घटती है।"

इससे पहले बृहस्पति और जुलाई 1623 में इतने करीब आये थे, मगर तब सूर्य के नजदीक होने की वजह से उन्हें देख पाना लगभग असंभव था। इससे पहले मार्च, 1226 में बृहस्पति और शनि ग्रह बहुत करीब आए थे, और तब जो परिस्थितियां थीं, उनमें उस वक्त यह घटना देखना संभव था।

शनि और बृहस्पति के इतने करीब होने का यह दुर्लभ नजारा आज 21 दिसंबर की शाम को हमारे देश में शाम 6.30 से 7 बजे देश में किसी भी हिस्से से दिखेगा, लेकिन दोनों की नजदीकी की सबसे शानदार तस्वीर जैसलमेर के रेगिस्तान से दिखेगी। बाकी शहरों में सिटी लाइट्स से दूर कहीं से भी जहां अंधेरा होगा, वहां से लोग इस नजारे का लुत्फ उठा पायेंगे।

Tags:    

Similar News