Nigeria News : चर्च में प्रार्थना के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग, हमले में 50 की मौत, कई घायल

Nigeria News : नाइजीरिया (Nigeria) के दक्षिण- पश्चिमी इलाके में मौजूद एक चर्च में बीते रविवार को अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं, जिसमें कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई है...

Update: 2022-06-06 05:31 GMT

Nigeria News : चर्च में प्रार्थना के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग, हमले में 50 की मौत, कई घायल

Nigeria News : नाइजीरिया (Nigeria) के दक्षिण- पश्चिमी इलाके में मौजूद एक चर्च में बीते रविवार को अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। जिसमें कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार ओवो शहर के सेंट फ्रांसिस चर्च (Saint Francis church) में कुछ हथियारबंद लोग घुस गए और अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस दौरान हमलावरों ने चर्च में विस्फोट भी किया।

मरने वालों में कई बच्चे भी शामिल

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ईसाई धर्म के लोग चर्च में पेंटेकोस्ट संडे का त्यौहार मनाने के लिए जमा हुए थे। चर्च में हर तरफ खुशी और जश्न का माहौल था, जो गोलियों की आवाज के बीच चीख और पुकार में तब्दील हो गया। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि मरने वालों में कई बच्चे भी शामिल हैं। इस घटना के बाद चर्च से घायलों को निकालकर अस्पताल में भर्ती किया गया है।

हमले में 50 लोगों की मौत की आशंका

न्यूज एजेंसी एपी के अनुसार टिमिलीन के इस हमले में कम से कम 50 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। आधिकारिक तौर पर नाइजीरियन प्रशासन ने मृतकों की संख्या को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है, लेकिन स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मरने वालों की संख्या 50 से कहीं ज्यादा है। यह हमला किसने और क्यों किया, इसकी भी कोई जानकारी नहीं है। अभी तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

संदिग्धों का अन्य तक कोई सुराग नहीं

यह हमला किसी स्थानीय ग्रुप का काम है या कोई आतंकी हमला, इस बारे में प्रशासन साफ तौर पर अभी कुछ भी कहने से बच रहा है। न्यूज एजेंसी एपी के अनुसार नाइजीरिया के सुरक्षाकर्मी इस हमले को लेकर कोई जवाब नहीं दे रहे हैं। इसके अलावा संदिग्धों का भी अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। ओवो शहर के जन प्रतिनिधि ओलुवोले ने इस घटना को लेकर कहा है कि ओवो के इतिहास में इतनी भयानक और क्रूर दुर्घटना कभी नहीं घटी।

Tags:    

Similar News