Pakistan News : पाकिस्तान में बाढ़ के संकट के बीच हो सकती है खाने की भी किल्लत, मंत्री बोले - उबरने में लगेंगे पांच साल

Pakistan News : पाकिस्तान में बाढ़ के चलते हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं, इस बीच यहां पर खाने-पीने के सामान की भी किल्लत हो सकती है...

Update: 2022-08-30 14:11 GMT

Pakistan News : पाकिस्तान में भारी बाढ़ के कारण 1208 लोगों की मौत, 3 करोड़ से अधिक लोग आपदा से प्रभावित

Pakistan News : पाकिस्तान में बाढ़ के चलते हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। इस बीच यहां पर खाने-पीने के सामान की भी किल्लत हो सकती है। बता दें कि पाकिस्तान के योजना, विकास और विशेष परियोजनाओं के मंत्री अहसान इकबाल ने सोमवार को इस बारे में चेतावनी भी जारी की है। अहसान इकबाल ने कहा है कि देश में जो हालात हैं, उसने लोगों के सामने रोजी-रोजगार का संकट पैदा कर दिया है। इससे उबरने में कम से कम पांच साल का समय लग सकता है। मंत्री अहसान इकबाल ने इसे 2010 की बाढ़ से भी ज्यादा खतरनाक बताया है।

पकिस्तान ने की अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से मदद की अपील

जनकारी के लिए आपको बता दें कि पाकिस्तान बारिश और बाढ़ ने जनजीवन पर बहुत खराब असर डाला है। इसके चलते यहां की सड़कें बह गई हैं। फसलों, घरों, पुलों आदि पर बाढ़ के असर के चलते हजारों लोग प्रभावित हैं। मुश्किलों में घिरे पाकिस्तान ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से मदद की अपील की है। वहीं कुछ देशों ने पाकिस्तान के लिए मदद का सामान और रेस्क्यू टीम भेजी है। इस बीच मंत्री अहसान इकबाल ने कहा है कि नुकसान का पूरी तरह से जायजा लेने के बाद अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मदद की गुहार लगाई जाएगी। फिलहाल विश्व बैंक और एशियन डेवलपमेंट बैंक की मदद के जरिए पाकिस्तान हालात से उबरने की कोशिश में लगा है।

भारत से सब्जियां और खाने -पीने की सामग्री का आयात 

इससे पहले पाकिस्तान के वित्तमंत्री मिफ्ताह इस्माइल ने कहा था कि इस बाढ़ ने देश के सभी आर्थिक क्षेत्रों को करीब 10 बिलियन अमेरिकी डॉलर का नुकसान पहुंचाया है। वित्तमंत्री के अनुसार यह शुरुआती अनुमान भर हैं, जो तमाम जमीनी सर्वे के बाद और ज्यादा बढ़ सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि पाकिस्तान सरकार भारत से सब्जियां और अन्य खाने-पीने के सामान आयात करने पर विचार कर सकती है। पाकिस्तान इतिहास की सबसे भयावह बाढ़ का सामना कर रहा है। इसके चलते यहां पर करोड़ों लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ है। वहीं लगातार राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है।

Tags:    

Similar News