Putin on Russia Ukraine War : पुतिन की EU देशों को धमकी, कहा - नो फ्लाई जोन युद्ध का ऐलान जैसा, देंगे माकूल जवाब

Putin on Russia Ukraine War : व्लादिमिर पुतिन ने ब्रिटेन को खुल्लमखुल्ला धमकी देते हुए कहा कि यूक्रेन के सैनिक कर रहे हैं कि उनके हथियारों का इस्तेमाल।

Update: 2022-03-05 15:19 GMT

Putin on Russia Ukraine War : रूस और यूक्रेन युद्ध के 10वें दिन राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन एक बार फिर सामने आये और कई मुद्दों पर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि अपने विरोधियों को सख्त चेतावनी दी। रूस (Russia) के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ( Vladimir Putin ) ने अपने देश पर लगाये गए प्रतिबंधों ( Sanctions ) को विरोधियों की ओर से युद्ध ( declaration of war ) का ऐलान करार दिया। साथ ही कहा है कि हम इसका माकूल जवाब देंगे। फिर जो होगा इसके लिए विरोधी देश होंगे जिम्मेदार। उन्होंने ब्रिटेन को खुल्लमखुल्ला धमकी दी है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के सैनिक कर रहे हैं कि ब्रिटिश हथियारों का इस्तेमाल।

EU का बैन उकसावे वाली कार्रवाई

राष्ट्रपति पुतिन ( Vladimir Putin ) ने कहा कि डोनाबास के मुद्दे को शांति से हल करने की कोशिश की लेकिन यूक्रेन ( Ukraine Crisis ) ने उसमें अड़ंगा लगाया है। यूक्रेन में सैन्य ठिकानों को तबाह करने का अभियान पूरा हो चुका है। मेरे लिए यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई का फैसला लेना काफी कठिन था। पुतिन ने यह भी कहा है कि रूस के खिलाफ यूरोपीय संघ ( European Union ) की ओर से लगाये गए प्रतिबंध उकसावे वाली कार्रवाई है। उन्होंने इसे युद्ध का ऐलान करार दे दिया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के बयान के बावजूद अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि अब रूस की ओर से आगे किस तरह की कार्रवाई की जाएगी।

10 हजार रूसी सैनिकों को मारने का दावा

इस बीच, यूक्रेन ने हजारों रूसी सैनिकों और उनके हेलिकॉप्टर को मार गिराने दावा किया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ( Volodimir Zelenski ) ने दावा किया है कि उसके सैनिकों ने 10 हजार रूसी सैनिकों को मार गिराया है।

रूस ने किया मानवीय गलियारे का ऐलान

Putin on Russia Ukraine War : शनिवार को रूस के रक्षा अधिकारियों ने यूक्रेन के दो शहरों में अस्थायी तौर पर संघर्ष विराम ( Ceasefire )  की घोषणा की थी। ताकि लोगों को वहां से निकाला जा सके। लेकिन एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि शनिवार को उनके इलाके में गोलाबारी जारी रही। रूसी रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि वह दक्षिण पूर्व में स्थित रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बंदरगाह मारियूपोल और पूर्व में स्थित वोलनोवाखा शहर में लोगों को निकालने के लिए रास्ता देने को सहमत है। बयान में यह स्पष्ट नहीं था कि वे मार्ग कब तक खुले रहेंगे। 

बता दें कि यूक्रेन में रूसी सैनिकों के साथ जंग को आज दसवां दिन है। दसवें दिन व्लादिमीर पुतिन ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि हमने यूक्रेन के सभी सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिए हैं। ब्रिटेन के मंत्री के बयान के बाद से रूस के सैनिकों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। पुतिन ने कहा कि रूस पर प्रतिबंध लगाना युद्ध के आमंत्रण करने जैसा है। 

Tags:    

Similar News