Russia Ukraine Crisis Live Updates : रूसी गोलीबारी में मारे गए 7 लोग, यूक्रेन का दावा- मार डाले 50 रूसी हमलावर

Russia Ukraine Crisis Live Updates : रूस की ओर से युद्ध की घोषणा के बाद यूक्रेन में कम से कम सात लोगों की मौत की खबर है...

Update: 2022-02-24 09:21 GMT

Russia Ukraine Crisis Live Updates : यूक्रेन ने कहा कि रूस की गोलीबारी में कम से कम सात लोग मारे गए हैं और नौ घायल हो गए हैं। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। गुरुवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) की ओर से यूक्रेन में सैन्य अभियान की घोषणा के बाद हताहतों की संख्या बढ़ रही है।

समाचार एजेंसी आईएफएक्स की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार तड़के पुतिन के आक्रमण के बाद यूक्रेन (Ukraine) के कई क्षेत्रों में विस्फोटों की सूचना मिली और राजधानी कीव में हवाई सायरन बज गए। कुछ ही समय बाद रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन के हवाई अड्डों और सैन्य बुनियादी ढांचे को निष्क्रिय कर दिया गया है।

पुतिन की ओर से सैन्य अभियान की घोषणा (Russia Ukraine War) के बाद रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन के हवाई अड्डों और सैन्य बुनियादी ढांचे को निष्प्रभावी कर दिया गया है। रूस समर्थित अलगाववादियों ने यूक्रेन के लुहान्सक क्षेत्र के दो शहरों पर नियंत्रण का दावा किया है। 

वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने देश में मार्शल लॉ की घोषणा की है। यूक्रेन के विदेश मंत्री ने रूस लड़ने और उसे हराने की कसम खाई। पिछले कुछ दिनों से रूस-यूक्रेन की सीमाओं पर रूसी सैनिकों की बड़ी तैनाती देखी जा रही थी। पुतिन द्वारा यूक्रेन के दो अलगाववादी क्षेत्रों को स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता देने के बाद तनाव बढ़ गया था और उन्होंने शांति सैनिकों को तैनात करने का आदेश दिया था। 

समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने 'लगभग 50 रूसी आक्रमणकारियों' को मार डाला है। फिलहाल कोई और विवरण नहीं दिया गया है।

यूक्रेन-रूस युद्ध संकट के बीच में भारत के 20 हजार से ज्यादा छात्र यूक्रेन में फंस गए हैं। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखकर यूक्रेन में राज्य के 2,320 छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद करने का अनुरोध किया। सीएम ने लिखा है कि कई छात्र अपनी पढ़ाई में ब्रेक नहीं चाहते हैं क्योंकि वे वहीं रह रहे हैं। उन्होंने विदेश मंत्री से उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हस्तक्षेप करने को कहा।

Tags:    

Similar News