Russia Ukraine War : गूगल ने रूस को दिया बड़ा झटका, Play Store पर ब्लॉक किए सरकारी मीडिया ऐप्स

Russia Ukraine War : गूगल ने Play Store पर रूसी RT News और Sputnik से जुड़े मोबाइल ऐप्स को ब्लॉक किया ।

Update: 2022-03-02 10:59 GMT

गूगल ने रूस को दिया बड़ा झटका।

Russia Ukraine War : रूस और यूक्रेन के बीच सात दिनों ये जारी जंग के बीच Google ने पुतिन को बड़ा झटका दिया है। दरअसल, गूगल ने रूसी मीडिया चैनल्स को ब्लॉक कर दिया है। इस बात की पुष्टि खुद Google ने की है। कंपनी ने Google Play Store पर रूसी RT News और Sputnik से जुड़े मोबाइल ऐप्स को ब्लॉक कर दिया है। YouTube दोनों मीडिया आउटलेट्स से जुड़े YouTube चैनल्स को पहले की बैन कर चुका है।

गूगल ही नहीं, कई टेक कंपनियों ने रूस के सरकारी मीडिया को अपने प्लेटफॉर्म पर बैन कर दिया गया है। Google की तरह ही Apple ने भी App Store से इन दोनों न्यूज आउटलेट्स के ऐप्स को रिमूव कर दिया है। रूस के इन न्यूज चैनल्स पर यूक्रेन को लेकर गलत जानकारी फैलाने के आरोप है।

इतना ही नहीं गूगल ने Google Maps के लाइव ट्रैफिक फीचर को यूक्रेन में बंद कर दिया है। ऐपल ने भी Apple Maps के ट्रैफिक और लाइव इंसीडेंट फीचर को डिसेबल कर दिया है। इसके अलावा Apple ने रूस में अपने प्रोडक्ट्स की बिक्री पर रोक लगा दी है। साथ ही Apple Pay की सेवा को भी बैन कर दिया है।

हालांकि, इस मामले पर RT की डिप्टी एडिटर-इन-चीफ Anna Belkina ने बताया है कि टेक कंपनियों ने उनके मीडिया आउटलेट को बिना किसी सबूत के बैन किया है। वहीं Sputnik ने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।

फेसबुक और यू-टृयूब ने भी किया ब्लॉक

YouTube ने रूस की सरकारी मीडिया को ब्लॉक करने से पहले विज्ञापन के जरिए होने वाली उनकी कमाई पर रोक लगा दी थी। इस तरह के कदम Facebook की कंपनी ने भी उठाए हैं। Meta ने जानकारी दी थी कि यूरोपीय देशों की मांग पर वह अपने सभी प्लेटफॉर्म्स पर रूसी मीडिया को यूरोप में ब्लॉक करने का फैसला लिया है।

Russia Ukraine War : बता दें कि यूक्रेन पर हमले के बाद अमेरिका और उसके सहयोगी लगातार रशिया पर शिकंजा कस रहे हैं। अमेरिका और उसके सहयोगियों ने रूस के ऊपर कड़े आर्थिक प्रतिबंध भी लगा दिए हैं। इसी बीच Google, Facebook और Apple जैसी अमेरिका की बड़ी टेक कंपनियों ने भी रूस के खिलाफ कदम उठा रहे हैं। Google और Apple ने रूस में अपने डिजिटल पेमेंट सिस्टम को बंद कर दिया है, जिससे रूस के आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Tags:    

Similar News