Russia Ukraine War : जो बाइडेन ने पुतिन को बताया तानाशाह, क्यों कहा - रूस के राष्ट्रपति को किए की सजा देना जरूरी

Russia Ukraine War : रूस के तानाशाह व्लादिमिर पुतिन को उसके किए की सजा देना बेहद जरूरी है। पुतिन ने सुनियोजित योजना के तहत यूक्रेन पर हमला किया है।

Update: 2022-03-02 05:09 GMT

रूस युद्ध शुरू कर वैश्विक स्तर पर मानवीय पीड़ाओं को आमंत्रित न करे।

Russia Ukraine War : यूक्रेन रूस जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ( Joe Biden ) ने बुधवार को स्टेट ऑफ द यूनियन को संबोधित करते हुए कहा कि 6 दिन पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ( Vladimir Putin ) ने बड़ी भूल की है। पुतिन ने सोचा कि हम यूक्रेन ( Ukraine ) को रौंद देंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यूक्रेन के लोगों ने साहस का परिचय देते हुए रूस ( Russia ) को पलटकर जवाब दिया है। अमेरिका यूक्रेन के लोगों के साथ खड़ा है।

जो बाइडेन ने कि यूरोपियन यूनियन एक जुट है। रूस के तानाशाह व्लादिमिर पुतिन ( Vladimir Putin ) को उसके किए की सजा देना बेहद जरूरी है। पुतिन ने सुनियोजित योजना के तहत यूक्रेन पर हमला किया है। हमने रूस पर आर्थिक प्रतिबंध ( Economic Sanctions ) लगाया है। इससे रूस कमजोर होगा।

इसके साथ ही बाइडेन ने एलान किया कि अमेरिका यूक्रेन को एक बिलियन डॉलर की मदद देने जा रहा है। हम यूक्रेन की सहायता के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। हम NATO देशों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। हालांकि, हमारी सेना यूक्रेन-रूस के युद्ध में शामिल नहीं होगी।

पुतिन ने की दुनिया की नींव हिलाने की कोशिश

अमेरिकी राष्ट्रपति ( Joe Biden ) ने कहा कि रूस ने दुनिया की नींव हिलाने की कोशिश की है। पुतिन को युद्ध के मैदान में लाभ हो सकता है। उन्हें लंबे समय तक इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। सिर्फ अमेरिका ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देश यूक्रेन के साथ खड़े हैं। बाइडेन ने एलान किया कि अमेरिका रूस के लिए अपना एयरबेस बंद कर रहा है। अब हम सभी रूसी उड़ानों के लिए अमेरिकी हवाई क्षेत्र को बंद करने में अपने सहयोगियों के साथ शामिल होंगे।

 जेलेंस्की ने बाइडेन से मांगी सैन्य सहायता

Russia Ukraine War : दूसरी तरफ रूस के तेज होते हमले के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ( Volodimir Zelenski ) ने बाइडेन से बात कर सैन्य सहायता मांगी है। बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे जंग का आज 7वां दिन है। सात दिनों में यूक्रेन पर रूस ( Russia ) ने रुक-रुक कर कई मिसाइले छोड़ दी है। इन हमलों से यूक्रेन ( Ukraine )लगभग तबाह हो चुका है। फिलहाल, इस युद्ध में न तो रूस और न ही यूक्रेन झुकने को तैयार है। रूसी सेना फिलहाल यूक्रेन की में कई जगहों पर धमाके कर चुकी है।

Tags:    

Similar News