Russia-Ukraine War को दो महीने पूरे, मॉस्को और कीव का दौरा करेंगे संयुक्त राष्ट्र प्रमुख, क्यों भड़के जेलेंस्की?

Russia-Ukraine War : जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन से पहले रूस जाना साफतौर पर गलत है। इसमें न तर्क है और न ही न्याय, उम्मीद है कि रविवार को अमेरिकी विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री के साथ कीव में भारी हथियारों को लेकर वार्ता होगी....

Update: 2022-04-24 05:42 GMT

Russia-Ukraine War को दो महीने पूरे, मॉस्को और कीव का दौरा करेंगे संयुक्त राष्ट्र प्रमुख, क्यों भड़के जेलेंस्की?

Russia-Ukraine War : रूस और यूक्रेन के बीच भीषण युद्ध (Russia Ukraine War) को आज दो महीने पूरे हो गए हैं। 24 फरवरी को रूसी सेनाओं की ओर यूक्रेन पर हमले शुरु किए गए थे लेकिन यह अब भी थमे नहीं हैं। इन हमलों के बीच ब्रिटेश के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और यूरोपीय संघ की अध्यक्ष वर्सुला वॉन डेर लियेन ने कीव का दौरा किया। अगले सप्ताह अब संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतेरेस (UN Chief Antonio Guterres) पहले रूस और फिर यूक्रेन का दौरा करेंगे। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख दोनों देशों के नेताओं से मुलाकात करेंगे। उनका यह दौरा युद्ध रोकने का एक प्रयास कहा जा रहा है लेकिन यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की इससे नाराज हैं।

जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) ने शनिवार को गुतेरेस के कीव (Kyiv) से पहले मॉस्को (Moscow) जाने और व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) से मुलाकात करने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि यूक्रेन से पहले रूस जाना साफतौर पर गलत है। इसमें न तर्क है और न ही न्याय। जेलेंस्की ने कहा कि उम्मीद है कि रविवार को अमेरिकी विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री के साथ कीव में भारी हथियारों को लेकर वार्ता होगी। हालांकि एंटनी ब्लिंकन और लॉयड ऑस्टिन के यूक्रेन दौरे को लेकर व्हाइट हाउस ने फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की है।

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के मॉस्को दौरे की आलोचना करते हुए कहा कि युद्ध यूक्रेन में चल रहा है, मॉस्को की सड़कों पर लाशें नहीं बिखरी हैं। स्वभाविक है कि आपको पहले यूक्रेन आना चाहिए ताकि आप लोगों को देख सकें, हमले के परिणामों को देख सकें।

जेलेंस्की ने एक बार फिर युद्ध को खत्म करने के लिए पुतिन के साथ बैठक की अपनी मांग को दोहराया। मॉस्को और कीव से पहले गुतेरेस तुर्की की राजधानी अंकारा जाएंगे। खबरों के मुताबिक युद्ध में रूस के लिए सबसे बड़ी चुनौतियों में से यूक्रेन को दिया हुआ तुर्का खतरनाक Bayraktar TB-2 ड्रोन है।

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख गुतेरेस 26 अप्रैल को मॉस्को जाएंगे जहां उनकी मुलाकात रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ होगी। इसके बाद दोपहर का भोजन करेंगे और फिर राष्ट्रपति पुतिन उनकी मेजबानी करेंगे।

इससे पहले संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने ट्वीट कर बताया था- अगले सप्ताह मैं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से मुलाकात करूंगा। हमें लोगों की जान बचाने, मानवीय संकट को खत्म करने और यूक्रेन में शांति कायम करने के लिए तत्काल कदम उठाने की आवश्यकता है। 

Tags:    

Similar News