Russia-Ukraine War : यूक्रेन के किसान ने ट्रैक्टर पर बांधकर चुराया रूसी सेना का टैंक, वायरल हुआ वीडियो

Russia-Ukraine War : यूक्रेन के एक किसान का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह रूसी सेना का सैन्य टैंक ट्रैक्टर पर बांधकर चुराते हुए नजर आ रहे हैं....

Update: 2022-03-01 13:43 GMT

Russia-Ukraine War : यूक्रेन के किसान ने ट्रैक्टर पर बांधकर चुराया रूसी सेना का टैंक, वायरल हुआ वीडियो

Russia-Ukraine War : रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध (Russia- Ukraine War) का आज छठा दिन है। रूस की सेना की ओर से हमले लगातार तेज हो रहे हैं। युद्ध के बीच सोशल मीडिया पर वीडियोज की बाढ़ आ गयी है। इस बीच एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है जिसमें एक किसान अपने ट्रैक्टर पर बांधकर एक रूसी सेना (Russian Army) का टैंक चुरा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि उसके पीछे-पीछे एक शख्स भागता हुआ नजर आ रहा है। 

इस वीडियो ट्विटर पर कंजर्वेटिव राजनेता और ब्रिटिश संसद के सदस्य जॉनी मर्स पर साझा किया है। मर्सर ने सात सेकेंड के इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि कोई विशेषज्ञ नहीं लेकिन आक्रमण विशेष रूप से अच्छा नहीं लग रहा है। यूक्रेनी ट्रैक्टर ने आज रूसी एपीसी चुरा लिया। इस वीडियो को करीब 5 मिलियन यूजर्स देख चुके हैं। 

इसी वीडियो को 2014-2021 तक यूक्रेन में ऑस्ट्रिया के राजदूत रहे अलेक्जेंडर शेरबा ने भी शेयर किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- अगर सच तो यह पहला टैंक है जिसके किसान के द्वारा चुराया गया है। यूक्रेनी वास्तव में कठिन कुकीज हैं।

रूस की ओर से युद्ध की घोषणा के बाद से यूक्रेन की बहादुरी की कहानियों ने इंटरनेट पर बाढ़ ला दी है। इससे पहले एक वीडियो और तस्वीरें सीमावर्ती शहरों से सामने आई थी जहां रूसी पहले पहुंचे, जिसमें निवासियों को सैनिकों का सामना करते हुए दिखाया गया था।

एक दूसरे वीडियो में एक शख्स अपने नंगे हाथों से एक बारूदी सुरंग हटाता हुई दिखाई दे रहा है। जो वीडियो सामने आया है उनमें से एख शख्स को अपने हाथों से एक रूसी टैंक को रोकते हुए दिखाया गया है।

Tags:    

Similar News