Russia-Ukraine War : यूक्रेन ने रूस के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय का खटखटाया दरवाजा, लगाया मासूम नागरिकों के नरसंहार का आरोप

Russia-Ukraine War : यूक्रेन ने रूस के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में याचिका दाखिल की है और रूस के सैन्य अभियान को रोकने की मांग की है....

Update: 2022-02-27 11:50 GMT

रूस ने यूक्रेन के मिलिट्री बेस पर बोला अब तक का सबसे बड़ा हमला।

Russia-Ukraine War : यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) ने ऐलान किया है कि उनकी तरफ से इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (ICJ) में रूस के खिलाफ याचिका डाली गई है। इसमें आरोप लगाया गया है कि रूस ने युद्ध के बहाने मासूम नागरिकों के खिलाफ नरसंहार किया है। यूक्रेन ने रूस की सैन्य कार्रवाई को रोकने का आदेश और सजा देने की मांग उठाई है। बताया गया है कि रूस के खिलाफ इस याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई हो सकती है।

जेलेंस्की रूसी (Russia) हमले का डटकर सामना कर रहे हैं। अब वह एक वैश्विक नायक बन गए हैं। उधर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन (Vladimir Putin) युद्ध को जल्द से जल्द समाप्त करना चाहते हैं और विजय प्राप्त करने की दिशा में रुके हुए प्रयासों से नाराज हैं। ऐसा तब हो रहा है जब यूरोपीय संघ के सांसद रिहो टेरास का दावा है कि हर जंग पर 20 अरब डॉलर का खर्चा आ रहा है। साथ ही अमेरिका और यूरोपी देशों ने रूस के खिलाफ अपने प्रतिबंधों को कड़ा कर दिया है।

टेहास ने कहा कि पुतिन गुस्से में हैं। पुतिन ने सोचा था कि यह युद्ध बहुत आसान होगा और एक से चार दिनों में सबकुछ खत्म हो जाएगा। हालांकि वर्तमान हालात को देखकर ऐसा लगता नहीं है।

इस बीच यूक्रेन संकट को लेकर आज रात डेढ़ बजे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाई गई है। इसमें फैसला होगा कि यूक्रेन के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र महासभा में विशेष सत्र बुलाया जाए या नहीं।  

वहीं भारत के विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने बताया है कि यूक्रेन से हमारे लगभग 1000 नागरिकों को रोमानिया और हंगरी के रास्ते निकाला जा चुका है। 1000 अन्य को लैंड रूट के माध्यम से यूक्रेन से निकाला गया है।

Tags:    

Similar News