Russia-Ukraine War : अमेरिकी सांसद ने किया पुतिन की हत्या का आह्वान, बोले रूस से ही किसी को आगे आना होगा

Russia-Ukraine War : अमेरिकी सीनेटर ने कहा कि रूस से किसी को आगे आना होगा... और इस आदमी को बाहर करना होगा, केवल रूस के लोग ही उसे ठीक कर सकते हैं....

Update: 2022-03-04 13:38 GMT

अमेरिकी सांसद ने किया पुतिन की हत्या का आह्वान, बोले रूस से ही किसी को आगे आना होगा

Russia-Ukraine War : अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने रूस (Russia) के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) की हत्या करने का आह्वान किया। ग्राहम (US Senator Lindsey Graham) ने एक टेलीविजन इंटरव्यू में यूक्रेन पर मॉस्को के आक्रमण के बाद पुतिन की हत्या की बात करके तनाव को चरम पर पहुंचा दिया है।

उन्होंने फॉक्स न्यूज टीवी होस्ट सीन हैनिटी से कहा कि यह युद्ध कैसे खत्म होगा। रूस से किसी को आगे आना होगा... और इस आदमी को बाहर करना होगा। उन्होंने इसके बाद एक के बाद एक ट्वीट्स में कहा कि केवल रूस के लोग ही उसे ठीक कर सकते हैं।

अमेरिकी सीनेटर ने अपने ट्वीट में इसके लिए ब्रूटस और कर्नल स्टॉफेनबर्ग का भी जिक्र किया। जूलियस सीजर एक रोमन जनरल थे जिनकी हत्या ब्रूटस ने की थी वहीं जर्मन सेना के अधिकारी कर्नल स्टॉफेनबर्ग ने 1944 में अडॉल्फ हिटलर की हत्या का प्रयास किया था। लिंडसे ने अपने ट्वीट में लिखा कि क्या रूस में ब्रूटस है? क्या रूसी सेना में कर्नल स्टॉफेनबर्ग है? इस युद्ध को खत्म करने का यही एकमात्र तरीका है। यदि ऐसा किया जाता है तो यह देश और दुनिया की बड़ी सेवा होगी। हालांकि यह कहना आसान है और करना कठिन। अगर आप अपने आगे के जीवन को अंधेरे में नहीं देखना चाहते, घोर गरीबी से खुद को अलग रखना चाहते हैं तो किसी न किसी को ये कदम उठाना होगा।

बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध का आज 9वां दिन है। रूस यूक्रेन के सैन्य प्रतिष्ठानों के साथ साथ संवेदनशील ठिकानों पर भी लगातार हमले कर रही है। यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रों कुलेबा ने शुक्रवार को यूरोप के सबसे बड़े परमाणु उर्जा संयत्र में आग लगने के बाद रूसी सैनिकों से हमला बंद करने का आह्वान किया।

प्रवक्ता आंद्रेई तुज के अनुसार रूसी हमलों के बाद जापोरिज्जिया परमाणु उर्जा संयत्र की एक बिजली ईकाई में आग लग गई। दक्षिण पूर्वी यूक्रेन के एक औद्योगिक शहर जापोरिज्झिया का स्टेशन देश की अनुमानित चासील फीसदी उर्जा की आपूर्ति करता है।  

Tags:    

Similar News