इंडोनेशिया में भूकंप के तीव्र झटके, जानमाल का भी नुकसान, अबतक 7 लोगों की मौत

भूकंप का केंद्र मजाने शहर से 6 किलोमीटर दूर उत्तर-पूर्व में बताया जा रहा है, भूकंप के झटके करीब 7 सकेंड तक महसूस किए गए, लेकिन भूकंप के बाद सूनामी की चेतावनी नहीं दी गई है..

Update: 2021-01-15 05:20 GMT

(photo:social media)

जनज्वार। एशियाई देश इंडोनेशिया में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप से जान-माल के क्षति की भी खबर है। इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में शुक्रवार को भूकंप के ये तेज झटके महसूस किए गए हैं।

एजेंसी की खबरों के अनुसार भूकंप में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई है और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इंडोनेशिया की आपदा न्यूनीकरण एजेंसी ने बताया है कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 रही। भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे बताया जा रहा है।

भूकंप का केंद्र मजाने शहर से 6 किलोमीटर दूर उत्तर-पूर्व में बताया जा रहा है। भूकंप के झटके करीब 7 सकेंड तक महसूस किए गए, लेकिन भूकंप के बाद सूनामी की चेतावनी नहीं दी गई है। इससे पहले गुरुवार को भी देश के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

भूकंप से हुई क्षति का पूरा आकलन अभी सामने नहीं आ सका है। कहा जा रहा है कि भूकंप के तीव्र झटकों के कारण ज्यादा क्षति हो सकती है। हालांकि राहत की बात यह है कि सुनामी की चेतावनी अबतक जारी नहीं की गई है।

बता दें कि इससे पहले भी इंडोनेशिया में साल 2004 और 2018 में भीषण भूकंप आया था। 2018 में 7.5 की तीव्रता का भूकंप सुलावेसी द्वीप के पास आया था, जिसमें करीब 4300 लोगों की मौत हुई थी। वहीं इंडोनेशिया में 26 दिसंबर 2004 को आए भूकंप की तीव्रता 9.1 रही थी और उस दौरान 2.22 लाख लोगों की मौत हो गई थी।

Tags:    

Similar News