Shane Warne Passes Away : पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज क्रिकेटर शेन वार्न की हार्ट अटैक से मौत

Shane Warne Passes Away : स्पिन के जादूगर माने जाने वाले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज शेन वार्न नहीं रहे....

Update: 2022-03-04 14:24 GMT

(पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वार्न का 52 साल की उम्र में निधन)

Shane Warne Passes Away : ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी शेन वॉर्न (Shane Warne) अब इस दुनिया में नहीं रहे। हार्ट अटैक से उनकी मौत की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक शेन वार्न अपने विला में मौजूद थे और उन्हें बेसुध पाया गया। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट कमेंटेटर वार्न 52 वर्षीय थे।

स्पिन के जादूगर रहे वार्न टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। इस फॉर्मेट में वार्न ने 145 टेस्ट मैच में 708 विकेट लिए हैं। वनडे में उन्होंने 293 विकेट लिए।

पूर्व भारतीय क्रिकेट वसीम जाफर ने उनके निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट में लिखा- "जब भी वह विकेट पर आए, क्रिकेट के खेल में बदलाव आया" मेरा दिमाग इस बात को स्वीकार नहीं कर सकता कि शेन वॉर्न नहीं रहे। बहुत जल्द चले गए.. संवेदना और प्रार्थना उनके परिवार और दोस्तों के साथ..आरआईपी वार्नी। 

पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर ने भी उनके निधन पर ट्वीट किया और लिखा- महान शेन वार्न के निधन की विनाशकारी खबर अभी सुनी। मैं कितना हैरान और दुखी हूं, यह बताने के लिए शब्द नहीं हैं।  क्या आदमी था। क्या क्रिकेटर था। 

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान क्रिस श्रीकांत ने लिखा- शेन वॉर्न के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं! वह खेल की शोभा बढ़ाने वाले सबसे महान कलाई के स्पिनरों में से एक थे! उनके परिवार, दोस्तों और दुनिया भर के प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना! भगवान उसकी आत्मा को शांति दे।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद ने लिखा- क्रिकेट के लिए बेहद दुखद दिन। एक सर्वकालिक महान और आधुनिक दिन के दिग्गज शेन वार्न का निधन हो गया है। रॉडनी मार्श के निधन के बारे में सुबह ट्वीट किया और कुछ घंटों बाद महान व्यक्ति का निधन हो गया। आत्मा के लिए प्रार्थना और उनके प्रियजनों के प्रति संवेदना।

पूर्व पाकिस्तान क्रिकेटर वकार युनिस ने ट्वीट कर लिखा- शेन वॉर्न नहीं रहे..मैं स्तब्ध और चकनाचूर हूँ। बस विश्वास नहीं हो रहा है कि मैं यह सुन रहा हूँ। हमारे क्रिकेट समुदाय के लिए बहुत दुखद दिन। मेरी पीढ़ी का सबसे बड़ा सुपरस्टार चला गया। अलविदा शेन वार्न। परिवार और दोस्तों के लिए संवेदना।


Tags:    

Similar News