Shinzo Abe Death Updates : शिंजो आबे की हत्या पर पूरी दुनिया में गम, चीन में क्यों मना जश्न?

Shinzo Abe Death Updates : जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे की हत्या के बाद से चीन में खुशी की लहर है। खास बात ये है कि इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Update: 2022-07-09 02:53 GMT

Shinzo Abe Death Updates : जापान ( Japan ) के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे ( Shinzo abe death ) की शुक्रवार यानि 8 जुलाई को नारा प्रांत में जनसभा के दौरान एक शख्स ने गोली मारकर उनकी हत्या ( Shinzo abe murder ) कर दी थी। उनकी हत्या की खबर के बाद से दुनिया के अधिकांश देशों में शोक की लहर है। वहीं चीनी सोशल मीडिया वेबसाइट 'वीबो' पर जश्न ( Celebration)  का माहौल देखने को मिला।

वीबो पर लोग जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के निधन ( Shinzo abe death ) पर 'शैंपेन सेलिब्रेशन' तक की बातें कहते देखे गए। यानि चीन खुशी में डूबा है और जश्न मनाकर इसका इजहार कर रहा है। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल ( Video Viral ) हो रहा है जो यह बताने के लिए काफी है कि चीन के लोग शिंजो की हत्या से काफी खुश हैं।

वीबो का वीडियो वायरल होने के बाद चीन ( China ) की सरकार ने इस घटना पर दुख जताया और कहा कि आबे के निधन से चीन सदमे में है। उन्होंने चीन-जापान संबंधों को सुधारने में अहम योगदान दिया था। वीबो के एक वीडियो से साफ है कि चीन के लोग शिंजो आबे की हत्या से खुश हैं।

शिंजो के निधन पर चीनियों ने मनाया जश्न

वायरल वीडियो चीन ( China ) के एक रेस्टोरेंट का है। वीडियो में शिंजो आबे की मौत को सेलिब्रेट ( Shinzo Abe death celebration )  करते हुए चीनी लोगों को साफ देखा जा सकता है। रेस्टोरेंट में बीस पर्सेंट डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। यही नहीं, सोशल मीडिया के जरिये आबे को गोली मारने वाले हमलावर को हीरो बताया जा रहा है। जैसे ही शिंजो आबे को गोली मारी गई वैसे ही चाइनीज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर लोग उनके मरने की कामना करने लगे हैं।

चीनियों की खुशी का कहीं ये तो वजह नहीं

वीबो पर चीन के लोग जश्न मनाने की बात कहते देखे गए। इसके पीछे कई वजह गिनाए जा सकते हैं। पहली बात तो ये कि शिंजो आबे ( Shinzo abe ) स्वतंत्र ताइवान का समर्थन करते थे। ये बात चीनियों को पसंद नहीं था। इतना ही नहीं, जापान की संप्रभुता की रक्षा के लिए शिंजो आबे ने क्वाड की स्थापना की थी। क्वाड में जापान के अलावा अमेरिका, भारत और आस्ट्रेलिया शामिल है। क्वाड को चीन अपनी सुरक्षा के लिए खतरा मानता है। जापान की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शिंजो ने जापान के लिए खुद की सेना तैयार करने की घोषणा की थी। इसके अलावा जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे ही वो पहले शख्स थे जिन्होंने बताया था कि कोरोना वायरस सबसे पहले चीन में फैला और इस महामारी के लिए वही जिम्मेदार है।

ताइवान ने आबे को बताया करीबी मित्र

दरअसल, चीन और ताइवान के बीच दशकों पुराना विवाद चल रहा है। एक तरफ ताइवान खुद को संप्रभु देश मानता है तो दूसरी तरफ चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है। शिंजो आबे ने ताइवान का कई मौकों पर साथ दिया था। दूसरी तरफ चीनी नेता लिजियान ने कहा कि चीन ने आबे के परिवार के साथ सहानुभूति व्यक्त की और कहा कि इस अप्रत्याशित घटना को द्विपक्षीय संबंधों से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। वहीं ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग वेन ने आबे को 'न केवल अपना एक अच्छा दोस्त, बल्कि ताइवान का एक घनिष्ठ मित्र' बताया। वेन ने फेसबुक पर कहा कि उन्होंने कई सालों तक ताइवान का समर्थन किया और ताइवान-जापान संबंधों की प्रगति को बढ़ावा देने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी थी। आबे जापान के सबसे प्रभावशाली नेता थे और वह देश में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे थे।

Tags:    

Similar News