Ukraine-Russia War : पुतिन की चेतावनी - यूक्रेन नहीं सुधरा तो उसका वजूद खतरे में पड़ जाएगा, रूसी एयरलायंस की तमाम उड़ानें बंद

Ukraine-Russia War : पुतिन सरकार का यह फैसला ऐसे वक्त सामने आया है जब करीब 39 देशों ने रूसी एयरक्राफ्ट्स को अपना एयरस्पेस न देने का फैसला किया है।;

Update: 2022-03-05 16:43 GMT
Russia-Ukraine Crisis : यूक्रेन में चेरनोबिल आपदा का खतरा।

यूक्रेन में चेरनोबिल आपदा का खतरा।

  • whatsapp icon

Ukraine-Russia War : रूस और यूक्रेन के बीच दसवें दिन भी जंग जारी है। शनिवार को रूस ने मारियुपोल और वोल्नोवाखा में युद्धविराम (Ceasefire ) का ऐलान किया, जिसे चार घंटे बाद बंद कर दिया। इस मामले में यूक्रेन ( Ukraine ) ने आरोप लगाया है कि रूस युद्ध विराम की शर्तों का पालन नहीं कर रहा।

वहीं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ( Vladimir Putin ) ने शनिवार रात कहा कि यूक्रेन के नेतृत्व को यह समझ लेना चाहिए कि वो जो कर रहे हैं अगर वही जारी रखते हैं तो एक संप्रभु देश के रूप में उनका अस्तित्व में बने रहना मुश्किल है। अगर ऐसा हुआ तो इसके लिए जिम्मेदार भी वही होंगे।

रूसी विमान सेवा की उड़ानें बंद

दूसरी तरफ रूस की सरकारी विमान कंपनी एयरोफ्लोत ने अपने तमाम फ्लाइट ऑपरेशन्स बंद कर दिए हैं। केवल पुतिन ( Vladimir Putin ) सरकार ने शनिवार शाम को मॉस्को से एक विशेष विमान वॉशिंगटन के लिए रवाना की। इस फ्लाइट से रूसी राजनयिकों को वापस मॉस्को लाया जा रहा है। पुतिन सरकार का यह फैसला ऐसे वक्त सामने आया है जब करीब 39 देशों ने रूसी एयरक्राफ्ट्स को अपना एयरस्पेस न देने का फैसला किया है।

अमेरिका से नहीं होगी बातचीत

रूस के विदेश मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि अमेरिका से किसी तरह की बातचीत नहीं की जाएगी। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि इस मसले पर अमेरिका से बातचीत का कोई मतलब नहीं है।

यूक्रेन ने दगाबाजी के आरोप में अपने ही वार्ताकार की हत्या की

दूसरी तरफ यूक्रेन की न्यूज एजेंसी उक्रप्रावदा ने दावा किया है कि यूक्रेन के सुरक्षाबलों ने अपने ही देश के एक वार्ताकार डेनिस किरीव को दगाबाजी के संदेह में मार डाला है। डेनिस किरीव रूस और यूक्रेन के बीच हुई दो दौर की बातचीत में शामिल थे। न्यूज एजेंसी के दावे पर यूक्रेन के एक सांसद वेरखोवा रादा ने मुहर लगा दी है। हालांकि, सरकार ने कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया है।

66 हजार यूक्रेनी जंग लड़ने के लिए विदेश से लौटे

यूक्रेन के रक्षा मंत्री ने कहा कि 66,200 से ज्यादा यूक्रेनी नागरिक रूस के खिलाफ जारी जंग में शामिल होने के लिए विदेश से लौट आये हैं।

जेलेंस्की के आवास के बाहर गिरा रॉकेट

Ukraine-Russia War : यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ( Volodimir Zelenski ) ने दावा किया है कि रूस का एक रॉकेट कीव में राष्ट्रपति भवन के बाहर गिरा है। उन्होंने कहा कि रूस का निशाना फिर से चूक गया। रूस ने शुक्रवार को यूक्रेन के मारियुपोल शहर के रेसिडेंशियल अपार्टमेंट पर मिसाइल दागी।

Tags:    

Similar News