Begin typing your search above and press return to search.
बिहार चुनाव 2020

बिहार में चुनाव की तारीख घोषित, तीन चरणों में होंगे ​विधानसभा चुनाव

Janjwar Desk
25 Sep 2020 7:47 AM GMT
बिहार में चुनाव की तारीख घोषित, तीन चरणों में होंगे ​विधानसभा चुनाव
x
बिहार में चुनाव की तारीख घोषित हो गयी है और तीन चरणों में चुनाव होंगे...

जनज्वार। बिहार में चुनावों को लेकर आयोग तिथि की घोषणा कर रहा है। इस बीच आयोग द्वारा कई गाइडलाइंस जारी किए गए हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि कोरोना के दौरान चुनाव कराना एक बड़ी चुनौती है। बिहार में चुनाव की तारीख घोषित हो गयी है और तीन चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण की वोटिंग 28 अक्टूबर को, दूसरे चरण की 3 नवंबर का और आखिरी मतदान की तारीख 7 नवंबर को होगी, जबकि परिणाम 10 नवंबर को आएंगे। ​

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बिहार चुनावों की तिथि की घोषणा करते हुए कोरोनाकाल में चुनावो को लेकर कई गाइडलाइंस भी बताए। अब नामांकन के समय प्रत्याशी को दो लोगों के साथ ही जाना होगा। इसके साथ ही मतदान का समय भी बढा दिया गया है। नक्सल प्रभावित इलाकों को छोड़कर अन्य इलाकों में मतदान अब सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। इन 243 सीटों में से 38 सीटें शेड्यूल कास्ट और 2 सीटें शेड्यूल ट्राइब्स के लिए सुरक्षित हैं।

उन्होंने बताया कि बिहार में इस बार 7 करोड़ 29 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जबकि साल 2015 के चुनाव में मतदाताओं की संख्या 6 करोड़ 70 लाख थी। कोरोना को देखते हुए इस बार पोलिंग बूथों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। पिछले चुनावों में 65330 पोलिंग बूथ थे, जबकि इस बार 1 लाख 2 हजार 220 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि इस बार के चुनाव में प्रत्याशि ऑनलाइन नामांकन कर सकते हैं और चुनाव राशि जमा कर सकते हैं। चुनावो के लिए कोविद 19 के प्रोटोकॉल का पालन अनिवार्य होगा और हर मतदाता के लिए ग्लब्स पहनना भी जरूरी होगा।

कोरोना काल शुरू होने के बाद से यह देश में पहले विधानसभा चुनाव होंगे।

बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटें हैं और 29 नवंबर से पहले नई विधानसभा का गठन कर लेना है। आयोग पहले ही कह चुका था कि बिहार विधानसभा चुनावों के साथ बिहार में वाल्मीकि नगर संसदीय क्षेत्र सहित देश में 65 अन्य विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव भी कराए जाएंगे।

सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को मास्क लगाकर और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करके आने को कहा गया है, लेकिन एहतियातन हरेक मतदान केंद्र पर मास्क, हैंडफ्री सेनेटाइजिंग और शरीर का तापमान मापने के इंतजाम किए जा रहे हैं। मतदान शुरू होने से पहले बूथ को पूरी तरह से सैनिटाइज कर डिसइनफेक्ट करने की भी सख्त हिदायत दी गई है।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध