Begin typing your search above and press return to search.
अंधविश्वास

Dungarpur News :15 साल की लड़की ने खुद पर देवी आने की बात कहकर 9 साल की बहन का सिर धड़ से किया अलग

Janjwar Desk
2 Aug 2022 8:03 AM GMT
राजस्थान में अंधविश्वाश ने ली मासूम की जान, 15 साल की लड़की ने माता के पर्चे के नाम पर काट दिया नौ साल की भतीजी का सर
x

राजस्थान में अंधविश्वाश ने ली मासूम की जान, 15 साल की लड़की ने माता के पर्चे के नाम पर काट दिया नौ साल की भतीजी का सर

Dungarpur News: 15 साल की एक लड़की ने कथित तौर पर अपनी नौ वर्षीय भतीजी का सिर तलवार से काट दिया। किशोरी के घर में काफी दिनों से माताजी का पर्चा चल रहा था...

Dungarpur News: राजस्थान के डूंगरपुर जिले से सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इस घटना से यह साफ हो जाता है की आज भी हमारे देश में अंधविश्वास चरम सीमा पर है। आज भी लोग अंधविश्वास के चलते चौका देने वाली घटनाओं को अंजाम दे देते हैं। ऐसी ही अंधविश्वास की एक घटना राजस्थान में देखने को मिली है। इस घटना में 15 साल की एक लड़की ने कथित तौर पर अपनी नौ वर्षीय भतीजी का सिर तलवार से काट दिया। किशोरी के घर में काफी दिनों से माताजी का पर्चा चल रहा था। इसी पर्चे के चलते उनके घर में काफी दिनों से पूजा चल रही थी। इसी पूजा के दौरान यह हादसा हुआ।

भतीजी वर्षा का सिर काट दिया

पुलिस के अनुसार आरोपी लड़की दो दिनों से 'सामान्य व्यवहार नहीं' कर रही थी तथा वो और उसका पूरा परिवार दशा माता की पूजा कर रहे थे और उन सभी ने अपने कमरे में मूर्ति भी स्थापित कर रखी थी। चितरी थाने के एसएचओ गोविंद सिंह ने बताया, सोमवार तड़के करीब तीन बजे लड़की अपने माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों की मौजूदगी में उन्‍मत हो गई और उसने तलवार उठा ली। परिवार वाले घबराकर वहां से भाग गए। आरोपी लड़की तलवार लहराते हुए दूसरे कमरे में घुस गई और उसने नौ वर्षीय अपनी भतीजी वर्षा का सिर काट दिया।

सामान्य से कर रही थी विपरीत व्यवहार

आरोपी लड़की दसवीं की छात्रा है तथा छात्रावास में रहती है एवं कुछ पहले घर आयी थी। सागवारा के क्षेत्राधिकारी नरपत सिंह ने बताया की लड़की काफी दिनों से सामान्य से विपरीत व्यवहार कर रही थी। उसके बर्ताव में अचानक बदलाव आया था। लड़की के आचरण से साफ झलक रहा था कि उसे इलाज की सख्त जरुरत है।

मामले की चल रही है जांच

आरोपी लड़की के परिजरों ने बताया कि पूजा के कारण उसने कुछ खाया भी नहीं था। अभी इस मामले की पूरी जांच चल रही है। पुलिस मौके से सबूत जुटा रही है। बच्ची के शव को पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया गया है।आरोपी किशोरी को पुलिस ने डिटेन कर लिया है।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध