Begin typing your search above and press return to search.
आर्थिक

Petrol-Petrol, Diesel Price Today : पेट्रोल-डीजल के दामों में त्यौहार के दिन भी स्थिरता बरकरार, जानिए अपने शहर में ईंधनों के रेट

Janjwar Desk
4 Nov 2022 2:00 AM GMT
Petrol-Petrol, Diesel Price Today : पेट्रोल-डीजल के दामों में त्यौहार के दिन भी स्थिरता बरकरार, जानिए अपने शहर में ईंधनों के रेट
x

Petrol-Petrol, Diesel Price Today : पेट्रोल-डीजल के दामों में त्यौहार के दिन भी स्थिरता बरकरार, जानिए अपने शहर में ईंधनों के रेट

Petrol-Petrol, Diesel Price Today : तेल वितरक कंपनियों की ओर से आज पेट्रोल- डीजल के नए दाम जारी कर दिए गए हैं, आज भी बड़े स्तर पर देश में पेट्रोल- डीजल की कीमत में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है...

Petrol Ka Dam : तेल वितरक कंपनियों की ओर से आज पेट्रोल- डीजल के नए दाम जारी कर दिए गए हैं। बता दें कि आज भी बड़े स्तर पर देश में पेट्रोल- डीजल की कीमत में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। यह लगातार पांचवा महीना (महाराष्ट्र को छोड़कर) है, जब पेट्रोल- डीजल की कीमत में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। देश की राजधानी दिल्ली में आज जहां पेट्रोल का दाम 96.72 रुपये प्रति लीटर पर बना रहा, वहीं डीजल का दाम 89.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा।

जानिए महानगरों में पेट्रोल-डीजल का दाम

  • दिल्ली में अब 1 लीटर पेट्रोल का दाम 96.72 रुपए प्रति लीटर है। वहीं 1 लीटर डीजल का दाम 89.62 रुपए प्रति लीटर है।
  • कोलकाता में अब 1 लीटर पेट्रोल का दाम 106.3 रुपए प्रति लीटर है। वहीं 1 लीटर डीजल 92.76 रुपए है।
  • मुंबई में अब 1 लीटर पेट्रोल का दाम 111.35 रुपए प्रति लीटर है। वहीं 1 लीटर डीजल का दाम 97.28 रुपए प्रति लीटर है।
  • चेन्नई में अब 1 लीटर पेट्रोल का दाम 110.85 रुपए प्रति लीटर है। वहीं 1 लीटर डीजल का दाम 92.96 रुपए प्रति लीटर है।

जानिए कच्चे तेल की कीमत

दुनिया में मंदी की आहट के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें छह महीने के निचले स्तर पर बनी हुई है। जानकारी के लिए बता दें कि कच्चे तेल की कीमत 85 डॉलर के आसपास बनी हुई है।

सरकार ने काम कर दी थी एक्साइज ड्यूटी

जानकारी के लिए आपको बता दें कि 21 मई को बड़ा परिवर्तन हुआ था। केंद्र द्वारा 21 मई को पेट्रोल पर 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी, इसके बाद पेट्रोल 9.50 रुपए और डीजल 7 रुपए प्रति लीटर सस्ता हो गया है। जिसके बाद से कई राज्यों ने अपने यहां इस पर से वैट कम किया था, इसलिए तेल के दाम कम हुए हैं।

हर रोज अपडेट की जाती है पेट्रोल-डीजल की कीमत

विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं।

SMS से जाने अपने शहर में पेट्रोल डीजल का दाम

पेट्रोल डीजल के दाम प्रतिदिन अपडेट किए जाते हैं। ऐसे में आप सिर्फ एक एसएमएस (SMS) के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल डीजल की कीमत जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑइल के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा और आपको पेट्रोल डीजल की कीमत पता चल जाएगी|

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध