Begin typing your search above and press return to search.
आर्थिक

Petrol Diesel Latest Price: पेट्रोल-डीजल के हर दिन बढ़ रहे दाम,ओपेक देशों की बैठक के नतीजे पर टिकी सबकी निगाहें

Janjwar Desk
30 Oct 2021 7:13 PM GMT
Petrol Diesel Latest Price: पेट्रोल-डीजल के हर दिन बढ़ रहे दाम,ओपेक देशों की बैठक के नतीजे पर टिकी सबकी निगाहें
x

पेट्रोल डीजल के दाम आज भी स्थिर

Petrol Diesel Latest Price: सरकारी तेल कंपनियों की ओर से हर दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी की जा रही है। जिसका खामियाजा लोगों को महंगाई के रूप में भुगतना पड़ रा है। इस बीच अगले सप्ताह ओपेक देशों की बैठक में कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने पर सहमती बन सकती है। Aaj Ka Mausam| Mausam Vibhag| Barish Ka Alert| Barfbari Ka Alert

Petrol Diesel Latest Price: सरकारी तेल कंपनियों की ओर से हर दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी की जा रही है। जिसका खामियाजा लोगों को महंगाई के रूप में भुगतना पड़ रा है। इस बीच अगले सप्ताह ओपेक देशों की बैठक में कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने पर सहमती बन सकती है।

अक्टूर माह के अंतिम दिन 31 अक्टूबर दिन रविवार को भी उपभोक्ताओं को कोई राहत नहीं मिली। एक दिन पूर्व डीजल के दाम 33 से 37 पैसे तो वहीं पेट्रोल के दामों में 31 से 44 पैसे की बढ़ोतरी हुई। कई राज्यों में इसके दाम 100 रुपये से ऊपर पहुंच चुके हैं। देश में रोजाना बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम आम आदमी की आमदनी पर असर डाल रह है।

दिल्ली में पेट्रोल का दाम 108.99 रुपये जबकि डीजल का दाम 97.72 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 114.81 रुपये व डीजल की कीमत 105.86 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 109.46 रुपये जबकि डीजल का दाम 100.84 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 105.74 रुपये लीटर है तो डीजल 101.92 रुपये लीटर है।

प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत

शहर डीजल पेट्रोल

  • दिल्ली 97.72 108.99
  • मुंबई 105.86 114.81
  • कोलकाता 100.84 109.46
  • चेन्नई 101.92 105.74

(पेट्रोल-डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में है।

घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तेजी के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम बढ़ने को माना जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतें 85 डॉलर प्रति बैरल के कई वर्षों के उच्च स्तर पर पहुंचने से स्थानीय खुदरा पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। भारत अपनी तेल जरूरतों का 85 प्रतिशत आयात करता है और दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऊर्जा-खपत और आयात करने वाला देश है।

4 नवंबर को ओपेक देशों और गैर ओपेक मंत्रियों के समूह की बैठक

आज से करीब 61 साल पहले सितंबर 1960 में ईरान, इराक, कुवैत, सऊदी अरब और वेजेजुएला ने बगदाद में कच्चे तेल उत्पादक संगठन ओपेक की स्थापना की गई थी। इसके बाद से यही कंपनी तेल की कीमत पर नियंत्रण रखती है। आगामी 4 नवंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ओपेक देशों और गैर ओपेक मंत्रियों के समूह की बैठक होने जा रही है। इस बैठक में आने वाले महीनों में कच्चे तेल के उत्पादन बढ़ाने पर फैसला लिया जा सकता है। इस बैठक में दुनिया के 13 तेल उत्पादक देश शामिल हो सकते हैं। यह अनुमान लगाया जा हा है कि बैठक में कच्चे तेल के उत्पादन को बढ़ाने पर फैसला लिया जा सकता है। ऐसा हुआ तो कच्चे तेल की उपलब्धता, मौजूदा मांग के मुकाबले बढ़ जाएगी और दाम घट जाएंगे। इसका सीधा असर ये होगा कि भारत में पेट्रोल-डीजल भी सस्ता हो जाएगा।

दूसरी ओर ईरान भी अमेरिका के साथ इस मसले पर अगले हफ्ते से बातचीत शुरू करेगा। ऐसे में कच्चे तेल की कीमतों पर अगले कुछ दिन तक दबाव देखा जा सकता है। लिहाजा भारत में रोजाना बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों से कुछ राहत मिल सकती है।

इस वजह से बढ़ते हैं दाम

भारत ने लंबे समय से पेट्रोल-डीजल के दामों को बाजार के हवाले कर रखा है। जिस हिसाब से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम चढ़ते हैं, उसी तर्ज पर हमारी जेब पर भार बढता है। ब्रेंट क्रूड करीब 85 डॉलर प्रति बैरल के करीब कारोबार कर रहा है।

ईराक, अमेरिका साऊदी अरब और रूस जैसे देशों से भारत कच्चा तेल खरीदता है। ये तमाम देश ओपेक संगठन का हिस्सा हैं। इन सब से भारत की अच्छी दोस्ती भी है। अगर अगले हफ्ते होने वाली बैठक में ये तमाम देश कच्चे तेल का उत्पादन बढाने पर सहमत हो जाते हैं तो हमारे देश में पेट्रोल और डीजल पर होने वाले खर्च में राहत मिल सकती है।

दिल्ली में ऐसे बढ़ता गया पेट्रोल का दाम

  • Oct 30, 2021:108.99 ₹/L
  • Oct 29, 2021:108.64 ₹/L
  • Oct 28, 2021:108.29 ₹/L
  • Oct 27, 2021:107.94 ₹/L
  • Oct 26, 2021:107.59 ₹/L
  • Oct 25, 2021:107.59 ₹/L
  • Oct 24, 2021:107.59 ₹/L
  • Oct 23, 2021:107.24 ₹/L
  • Oct 22, 2021:106.89 ₹/L
  • Oct 21, 2021: 106.54 ₹/L
  • Oct 20, 2021:106.19 ₹/L
  • Oct 19, 2021:105.84 ₹/L
  • Oct 18, 2021:105.84 ₹/L
  • Oct 17, 2021:105.84 ₹/L
  • Oct 16, 2021:105.49 ₹/L
  • Oct 15, 2021:105.14 ₹/L

दिल्ली में ऐसे बढ़ता गया डीजल का दाम

  • Oct 30, 2021:97.72 ₹/L
  • Oct 29, 2021:97.37 ₹/L
  • Oct 28, 2021:97.02 ₹/L
  • Oct 27, 2021:96.67 ₹/L
  • Oct 27, 2021:96.67 ₹/L
  • Oct 26, 2021:96.32 ₹/L
  • Oct 25, 2021:96.32 ₹/L
  • Oct 24, 2021:96.32 ₹/L
  • Oct 23, 2021:95.97 ₹/L
  • Oct 22, 2021:95.62 ₹/L
  • Oct 21, 2021:95.27 ₹/L
  • Oct 20, 2021:94.92 ₹/L
  • Oct 19, 2021:94.57 ₹/L
  • Oct 18, 2021:94.57 ₹/L
  • Oct 17, 2021:94.57 ₹/L
  • Oct 16, 2021:/94.22 ₹/L
  • Oct 15, 2021:93.87 ₹/L

हर रोज अपडेट होती है पेट्रोल-डीजल की कीमत

विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं।

SMS से जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दाम प्रतिदिन अपडेट किए जाते हैं। ऐसे में आप सिर्फ एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध