BSEB Bihar Board 12th Result 2022 : बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां से और ऐसे करें चेक

Bihar Board 12th Result 2022 : बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। इंटर की परीक्षा में शमिल छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। बीएसईबी की ओर से परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com या biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी कर दिए गए हैं।
मैसेज के जरिए ऐसे करें रिजल्ट चेक
छात्र एसएमएस के जरिए से भी रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए छात्रों को 'बिहार 12 <स्पेस> रोल नंबर' टाइप करना होगा और इसे 56263 नंबर पर भेजना होगा।
Bihar Board 12th Result 2022 यहां से करें चेक
- biharboardonline.bihar.gov.in,
- biharboard.ac.in
- bsebssresult.com
BSEB Bihar Board Result 2022 : ऐसे देखें परिणाम
1. सबसे पहसे छात्र बीएसईबी की आधिकारिक साइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
2. होम पेज पर मौजूद बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें।
3. यहां पर आप जरूरी जानकारी रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
4. उसके बाद सबमिट करें।
5. सबमिट करते ही परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
6. परीक्षा परिणाम चेक करने के बाद उसे डाउनलोज करें और आपने पास रख लें।
पास करने के लिए चाहिए इतने अंक
बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों पेपरों में अलग-अलग न्यूनतम अंक हासिल करने होंगे। कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने जरूरी हैं। थ्योरी पेपर के मामले में 30 फीसदी अंक वाले भी पेपर पास करेंगे। वहीं जो छात्र एक या दो विषयों में पासिंग मार्क्स नहीं ला पाएंगे, उन्हें अपने सुधार के लिए एक कंपार्टमेंटल परीक्षा देनी होगी।
बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा यानि 12वीं की परीक्षा 2022 में इस बार लगभग 13 लाख छात्रों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 में भाग लिया था। ये परीक्षाएं 1 फरवरी से 14 फरवरी, 2022 तक आयोजित की गईं, जिसके बाद मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू हुई और 8 मार्च, 2022 तक पूरी कर ली गई। ताजा अपडेट यह है कि इंटर का रिजल्ट आज दोपहर तीन बजे जारी होगा।
बीएसईबी कक्षा 10वीं के नतीजे होली के बाद यानी 18 मार्च, 2022 के बाद जारी किए जा सकते हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों की मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। पिछले दो सालों से बिहार बोर्ड सबसे पहले रिजल्ट जारी करने की वजह से सुर्खियों में हैं। इस बार भी बोर्ड की कोशिश है कि नतीजे जल्द से जल्द जारी किए जाए। ऐसे में रिजल्ट डेट समेत अन्य अपडेट पाने के लिए इस पेज पर बने रहें।











