Begin typing your search above and press return to search.
पर्यावरण

Aaj ka Mausam/Weather Today: अलर्ट हो जाएं, इन राज्यों में आज भारी बारिश का अनुमान, उत्तर भारत में गिरेगा तापमान

Janjwar Desk
23 Nov 2021 4:25 AM GMT
Aaj Ka Mausam, 09 April 2022 : दिल्ली में चल रही है लू, अगले कुछ दिनों में और बढ़ेगा गर्मी का कहर
x

Aaj Ka Mausam, 09 April 2022 : दिल्ली में चल रही है लू, अगले कुछ दिनों में और बढ़ेगा गर्मी का कहर

Aaj ka Mausam/Weather Today, 23 November: आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम पारा 8 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है। वहीं, अगले दो दिनों में हवा की गुणवत्ता में भी सुधार होने की संभावना है...

Aaj ka Mausam/Weather Today, 23 November: नवंबर के महीने में जहां लोग ठंड से कांपते थे वहीं इस साल बारिश हो रही है। इस बेमौसम बारिश ने दक्षिण भारत में भारी तबाही मचाई है। केरल और तमिलनाडु के बाद अब आंध्र प्रदेश में भारी बारिश ने बाढ़ ला दी है। बाढ़ में कई लोगों की जान भी जा चुकी है। पिछले 24 घंटो के दौरान भी आंध्र प्रदेश के तटीय भागों में बारिश हुई। मौसम विभाग का कहना है कि 23 नवंबर को भी राज्य में भारी बारिश होगी।

बात करें अन्य राज्यों की तो बीते दिन मुंबई और उपनगरों में छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं कहीं तेज बारिश हुई। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले दिन के लिए देश के कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। बारिश के कारण तापमान में लगातार गिरावट जारी है।

हरियाणा में ठंड से कांपे लोग

नवंबर का आखिरी सप्ताह करीब है ऐसे में हरियाणा में ठंड का असर अब बढ़ने लगा है। राज्य में न्यूनतम तापमान में कमी आने लगी है। रविवार की रात मौसम की सबसे ज्यादा ठंडी रात रही। प्रदेश के हिस्सों में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री तक पहुंच गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री रहा। मौसम विभाग की मानें तो पहाड़ों में बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों में शीत लहर देखने को मिल रही है। यही कारण है कि रात और सुबह के वक्‍त ठंड ज्‍यादा रहती है।

छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में भी मौसम ने करवट बदल ली है। देर रात से राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के जिलों में झमाझम बारिश होरही है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण बारिश हो रही है। वहीं 23 नवंबर मंगलवार को राज्य के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। नमी और बारिश से प्रदेश भर के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 23 नवंबर से प्रदेश के न्यूनतम तापमान में ज्यादा गिरावट दर्ज की जाएगी।

दिल्ली में पारा गिरने से बढ़ी ठंड

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से देश की राजधानी दिल्ली में भी सर्दी बढ़ गई है। अब यहां मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है। हालांकि, सोमवार को दिल्ली में आसमान साफ रहा और धूप खिली, जिससे लोगों को दिन में ठंड से राहत है। दिल्ली में धूप की वजह से अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया। यह तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम है। दूसरी तरफ नोएडा में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम पारा 8 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है। वहीं, अगले दो दिनों में हवा की गुणवत्ता में भी सुधार होने की संभावना है। हालांकि, विभाग ने बताया कि 24 नवंबर से तापमान में गिरावट होने और हवा की रफ्तार कम होने से दिल्ली में प्रदूषण का स्तर फिर बढ़ सकता है।

अगले 24 घंटों के दौरान भारत में मौसम

मौसम की जानकारी देने वाली संस्था स्काईमेट वेदर के अगले दिन के मौसम पूर्वानुमान की मानें तो अगले 24 घंटों के दौरान, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंतरिक तमिलनाडु और केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका है। दक्षिण ओडिशा में एक या दो स्थानों पर और सिक्किम, असम और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। बारिश की गतिविधियों के कारण अगले दो से तीन दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान 2-4 डिग्री तक गिर सकता है।

Next Story

विविध