Begin typing your search above and press return to search.
आंदोलन

आजमगढ़ एयरपोर्ट के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान खिरिया बाग में बनायेंगे पक्का मोर्चा

Janjwar Desk
20 Dec 2022 5:28 PM GMT
आजमगढ़ एयरपोर्ट के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान खिरिया बाग में बनायेंगे पक्का मोर्चा
x
आंदोलनकारी किसानों का कहना है कि मोदी-योगी सरकार के कान में 69 दिनों बाद भी जूं नहीं रेंगी है तो हम अब पक्का की मोर्चा बनाने को बाध्य हैं। आज तक हमारी मांगें अनसुनी की गई...

Azamgarh news : आज 20 दिसंबर को ​आजमगढ़ एयरपोर्ट के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों ने खिरिया बाग में पक्का मोर्चा बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। सभी गांव के महिलाओं, मजदूर, किसान, नौजवानों ने मिलकर सामूहिक श्रमदान करके पक्के मोर्चे की तैयारी में समतलीकरण में हिस्सा लिया।

आंदोलनकारी किसानों का कहना है कि मोदी—योगी सरकार के कान में 69 दिनों बाद भी जूं नहीं रेंगी है तो हम अब पक्का की मोर्चा बनाने को बाध्य हैं। आज तक हमारी मांगें अनसुनी की गई।

पक्का मोर्चा बनाने के आह्वान के साथ आयोजित कार्यक्रम में आंदोलनकारी किसानों ने कहा कि सरकार के खुफिया और पुलिस प्रशासन के द्वारा आंदोलनकारी नेताओं के रुकने, ठहरने, खाने की जगहों के बारे में पूछताछ का कुकृत्य लोकतांत्रिक,अभिव्यक्ति की आजादी के अधिकारों को छीनने और जनता को डरवाने की साजिश का हिस्सा है। जमीन मकान बचाओ आंदोलन को किसी भी कीमत पर जनता जारी रखेगी।

इस धरने को आदियोग, अरूण राय, विनय उपाध्याय, रामचंद्र यादव, महेंद्र राय, राजीव यादव, नंदू, राम नयन यादव ,फूलमती, सुनीता, रविंद्र यादव, अजय यादव ,जय शंकर गौड़ ,दुखहरन राम, राजेश आजाद आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन रामनयन यादव ने किया।

Next Story

विविध