Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Asansol Bypoll Results : आसनसोल सीट पर शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा को किया "खामोश", बालीगंज विधानसभा से बाबुल सुप्रियो ने जीत दर्ज की; बिहार के बोचहां में राजद जीता

Janjwar Desk
16 April 2022 9:30 AM GMT
Asansol Bypoll Results : शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल लोकसभा उपचुनाव की वोटों की गिनती में आगे, बिहार के बोचहां में आरजेडी का पलड़ा भारी
x

Asansol Bypoll Results : शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल लोकसभा उपचुनाव की वोटों की गिनती में आगे, बिहार के बोचहां में आरजेडी का पलड़ा भारी

Asansol Bypoll Results : आसनसोल में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अग्निमित्र पॉल पर 10,989 मतों की बढ़त बनायी हुई है...

Asansol Bypoll Results : एक लोकसभा (Loksabha) और चार विधानसभा (Assembly) सीटों के लिए हुए उपचुनाव (By Elections) के नतीजे आज आने वाले हैं। फिलहाल वोटों की गिनती जारी है। खबरें आ रही हैं कि बालीगंज विधानसभा सीट से टीएमसी उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो चुनाव जीत गए हैं। आसनसोल लोकसभा सीट पर शत्रुघ्न सिन्हा जीते। उन्होंने BJP की अग्निमित्रा पॉल को 2 लाख 64 हजार 913 वोट से हराया। ये सीट पिछले साल बाबुल सुप्रियो के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। सुप्रियो BJP छोड़कर TMC में शामिल हो गए थे।

इससे पहले पश्चिम बंगाल में आसनसोल (Asansol) और बालीगंज (Balligunj) सीट पर शुरुआती दौर की मतगणना में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (CM Mamta Banerjee) के नेतृत्व वाली टीएमसी के उम्मीदवार आगे चल रहे थे। जबकि बिहार के बोचहां में लालू प्रसाद यादव (Laloo Prasad Yadav) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनता दल (Rashtriya Janta DAl) (राजद) के कैंडिडेट जीत गए हैं। बिहार के बोचहां विधानसभा सीट पर राजद के अमर पासवान विजयी हुए। इन्होंने भाजपा की बेबी कुमारी को 36653 वोटों से हराया। यह सीट विधायक मुसाफिर पासवान के निधन के बाद खाली हुई थी।

बंगाल (West Bengal) में निर्वाचन अफसरों के मुताबिक, बालीगंज में डेविड हरे ट्रेनिंग कॉलेज में तीन दौर की मतगणना के बाद बाबुल सुप्रियो भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (माकपा) की सायरा शाह हलीम से 4,676 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं, आसनसोल में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अग्निमित्र पॉल पर दो लाख से अधिक वोटों की बढ़त बनायी हुई है। आसनसोल सीट बाबुल सुप्रियो (Babul Supriyo) के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से तृणमूल कांग्रेस में जाने के बाद सांसद पद से इस्तीफा देने के कारण खाली हुई थी। वहीं, बालीगंज के विधायक और राज्य सरकार में मंत्री सुब्रत मुखर्जी के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी थी। दोनों सीटों पर 12 अप्रैल को उपचुनाव हुए थे।

​वहीं बिहार के बोचहां सीट पर राजद प्रत्याशी अमर कुमार पासवान विजयी हो गए हैं। आठ दौर की मतगणना पूरी होने के बाद पासवान को कुल 26,623 मत मिले हैं, जबकि कुमारी के पक्ष में 15,003 वोट पड़े थे। वहीं, विकासशील इंसान पार्टी की गीता कुमारी तीसरे स्थान पर हैं, जिन्हें 13,512 मत हासिल हुए थे। मुजफ्फरपुर जिले में आने वाली बोचहां सीट पर मतगणना की प्रक्रिया सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई थी। बोचहां से विधायक चुने गए मुसाफिर पासवान के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी थी।

वहीं छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव जिले की खैरागढ़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस की प्रत्याशी यशोदा वर्मा भारतीय जनता पार्टी की अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी कोमल जंघेल से 1,272 मतों से आगे चल रही हैं। राजनांदगांव जिले में निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि राज्य बीज विकास निगम के गोदाम में शनिवार सुबह आठ बजे से खैरागढ़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई। इस सीट पर 12 अप्रैल को उपचुनाव हुआ था। अधिकारियों के मुताबिक, दो दौर की मतगणना में कांग्रेस की यशोदा वर्मा भाजपा की कोमल जंघेल से 1,272 मतों से आगे चल रही हैं।

this news is being updated...

Next Story