Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Bihar : मुजफ्फरपुर कुरकुरे-नूडल्स फैक्ट्री में दर्दनाक हादसे ने ले ली 06 की जान, कई लोग झुलसे, चारों तरफ मचा कोहराम

Janjwar Desk
26 Dec 2021 6:59 AM GMT
Bihar : मुजफ्फरपुर कुरकुरे-नूडल्स फैक्ट्री में दर्दनाक हादसे ने ले ली 06 की जान,  कई लोग झुलसे, चारों तरफ मचा कोहराम
x

बिहार के मुजफ्फरपुर कुरकुरे-नूडल्स फैक्ट्री दर्दनाक हादसे में 06 लोगों की मौंत।  

बिहार के मुजफ्फरपुर कुरकुरे-नूडल्स फैक्ट्री में बायलर फटने से दर्दनाक हादसे की सूचना है। इस हादसे में 6 से ज्यादा लोगों के मरने की आशंका है।

मुजफ्फरपुर । बिहार ( Bihar ) के मुजफ्फरपुर ( Muzaffarpur ) में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां बेला औद्योगिक क्षेत्र ( Bela Industrial Area ) में रविवार को कुरकुरे और नूडल्स फैक्ट्री में बॉयलर फट ( Boiler Blast Kurkure and noodles factory ) गया। इससे 06 से ज्यादा लोगों की मौत की सूचना है। वहीं बड़ी संख्या में लोग बायलर फटने की घटना में झुलस गए हैं। आसपास की फैक्ट्रियों के लोग भी इस घटना में घायल हुए हैं। प्रभात खबर अखबार का प्रिंटिंग प्रेस भी क्षतिग्रस्त हो गया है। मौके पर एसपी-डीएम सहित कई आला अधिकारी मौजूद हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ सकता है। सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए SKMCH भेजा गया है।

रोते बिलखते परिजन अपनों को ढूंढ रहे हैं, प्रशासन का असहयोगी रवैया

बॉयलर फटने का धमाका इतना तेज था कि 5 किलोमीटर तक इसकी आवाज सुनी गई। धमाके के कारण बगल की चूड़ा और आटा फैक्ट्री भी क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां पहुंची हैं। राहत और बचाव का कार्य जारी है। इसी बीच ट्रैक्टरों से फैक्ट्री के गेट को बंद कर दिया गया है। आसपास के लोगों ने बताया कि बॉयलर फटने से जोरदार आवाज हुई। इससे खिड़की और दरवाजे तक हिल गए। यहां काम करने वाले कर्मचारियों के परिजन अपनों को ढूंढ रहे हैं। वहीं प्रशासन के अधिकारी लोगों को अंदर जाने से रोक रहे हैं। कई लोग खून से लथपथ थे, जिन्हें किसी तरह बाहर निकाला गया।

आसपास के घरों के दरवाजे भी टूटे

घायलों में शामिल मिठनपुरा थाना क्षेत्र निवासी दीपेश और पंकज सकरा थाना के मेथरापुर निवासी ने बताया कि हादसे के वक्त फैक्ट्री के अंदर कितने लोग काम रहे थे, इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन घटना के बाद फैक्ट्री के अंदर काफी लोगों के दर्द से कराहने की आवाज सुनी। कई लोग खून से लथपथ थे, जिन्हें किसी तरह बाहर निकाला गया।। दीपेश और पंकज ने बताया कि सुबह 7 बजे ड्यूटी करने के लिए घर से फैक्ट्री पहुंचे थे। सब कुछ सामान्य चल रहा था। इसी दौरान एक तेज धमाका हुआ। दीवारें दरकने लगी। मशीनें गिरने लगी। पाइप लाइन फटने लगा। फैक्ट्री में काम कर रहे लोग इधर-उधर भागने लगे। कई लोग मशीन के नीचे दब गए। वहीं, कई लोग घटना में घायल हो गए। धमाका इतना तेज था कि फैक्ट्री के पास मौजूद घर की खिड़की और दरवाजे तक हिल गए।

बॉयलर फटने से हिली धरती

स्थानीय लोगों का कहना है कि धमाके की वजह से आसपास की धरती भी हिल गई। उन लोगों को पहले भूकंप आने का अहसास हुआ। कुछ लोग तो अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए। बाहर निकलने पर पता चला कि भूकंप के बजाय नूडल्स फैक्ट्री में बॉयलर फटने की वजह से धरती हिली है।

Next Story

विविध