Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Patna News: पत्नी ने बेटी को जन्म दिया तो पति ने गला घोंटकर की हत्या, मां की लाश के पास रात भर सोई रही नवजात

Janjwar Desk
23 Jan 2022 11:01 AM GMT
Rajasthan Crime News : लेस्बियन पत्नी ने पति के किए 6 टुकड़े, पिता ने की सबसे प्यारी बेटी की हत्या, पढ़िए दिल दहला देने वाले 5 मर्डर केस
x

दिल दहला देने वाले 5 मर्डर केस

Patna News: पटना के बिहटा में शुक्रवार को महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के जन्म के बाद पति और उसके घरवाले प्रताड़ित करने लगे। शनिवार रात पति ने गला घोंटकर महिला की हत्या कर दी...

Patna News: बेटा-बेटी के बीच भेदभाव मिटाने के लिए भारत में ढेरों कानून बनाए गए हैं, लेकिन लोगों की सोच आज भी नहीं बदल सकी है। मौजूदा दोरे में ऐसे मानसिकता वाले लोग आज भी है, जो बेटी होने का सारा दोष महिलाओं पर थोप देते हैं। बिहार के पटना से भी एक ऐसी ही दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सनकी पति ने बेटी होने पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी, और नवजात बेटी को लाश के पास छोड़कर फरार है गया। महिला का दोष बस इतना था कि उसने एक बेटी को जन्म दिया था। जन्म देने के 48 घंटे बाद ही सनकी पति ने पत्नी का गला घोंट दिया।

बेटी के जन्म को लेकर हुआ विवाद

महिला के परिजनों के अनुसार, 19 वर्षीय बेटी शोभा की 28 अप्रैल 2021 को बिहटा के बिंद टोला निवासी लक्ष्मण कुमार से शोभा की शादी हुई थी। शादी के बाद से लक्ष्मण उसको दहेज के लिए अक्सर प्रताड़ित करता था। मना करने पर मारपीट भी करता था। इसके बाद गांव में कई बार पंचायत भी हुई। पंचों ने लक्ष्मण कुमार को शोभा से बढ़िया बर्ताव करने की बात कही थी। इसके बावजूद वह पत्नी के साथ बराबर मारपीट करता था। इसी बीच बीते शुक्रवार को शोभा ने एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के जन्म के बाद लक्ष्मण और उसके घरवाले कहने लगे बेटी को जन्म दिया। यह कहकर शोभा को सभी प्रताड़ित करने लगे।

मां के शव के पास पड़ी रही बच्ची

शनिवार 22 जनवरी की रात को जब शोभा ने इसका विरोध किया तो जालिम पति ने उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। पिता ने अपनी नवजात मासूम के बारे में नहीं सोचा कि मां की हत्या के बाद उसका पालन पोषण कैसे होगा। रविवार 23 जनवरी की सुबह जब शोभा के मायके वालों को इस हत्या की जानकारी मिली तो चीख पुकार मच गई। मायके वाले फौरन उसके ससुराल पहुंचे। मगर देखा कि यहां कोई नहीं था। उनकी बेटी की लाश पड़ी थी और लाश के बगल में मासूम बच्ची सो रही थी।

हत्या के बाद ससुराल वाले फरार

बेटी की लाश देख मायके वाले जोर-जोर से चीखने-चिल्लाने लगे। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोगों इक्ट्ठा हुए। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के अनुसार, दहेज के लिए प्रताड़ित करने की बात सामने आ रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मृत महिला की पहचान मनोहर साहू की 19 वर्षीय बेटी शोभा कुमारी के रूप में हुई है। वही, महिला के मायके वालों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करें।

Next Story

विविध