Begin typing your search above and press return to search.
बिहार

सुशांत मौत मामला : मुंबई पुलिस ने बिहार पुलिस को मीडिया से बात करने से रोका, वैन में बैठाकर ले गई, उद्धव का हस्तक्षेप

Janjwar Desk
1 Aug 2020 3:46 AM GMT
सुशांत मौत मामला : मुंबई पुलिस ने बिहार पुलिस को मीडिया से बात करने से रोका, वैन में बैठाकर ले गई, उद्धव का हस्तक्षेप
x
सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच करने मुंबई पहुंच बिहार पुलिस की टीम को मुंबई पुलिस ने मीडिया से बात करने से रोक दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर मुंबई पुलिस व महाराष्ट्र सरकार की तीखी आलोचना हो रही है...

जनज्वार। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के संदिग्ध मौत मामले की जांच के लिए मुंबई गई बिहार पुलिस की टीम को शुक्रवार (31 July 2020) शाम मुंबई पुलिस ने मीडिया से बात करने से रोक दिया। मुंबई पुलिस के कर्मी बिहार पुलिस के अधिकारियों को बात करने से रोकते हुए पुलिस वैन में जबरन बैठा कर कहीं और ले गए। इस दौरान वहां कवरेज करने पहुंचे पत्रकार मुंबई पुलिस से यह कहते रहे कि ये कोई अपराधी थोड़े हैं, ये पुलिस हैं, लेकिन उसका मुंबई पुलिस पर कोई असर नहीं हुआ।

मुंबई मुलिस के इस व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर शुक्रवार की रात वायरल हो गया और आज भी लोग वीडियो को शेयर कर मुंबई पुलिस के व्यवहार की आलोचना कर रहे हैं और लिख रहे है कि मुंबई पुलिस बाॅलीवुड के गैंग व दोषियों को बचाना चाहती है।

इस घटना के बिहार पुलिस ट्विटर पर टाॅप ट्रेंड बन गया है और लोग इस हैशटैग पर ट्वीट कर मुंबई पुलिस की आलोचना कर रहे हैं। #MahaGovtSoldOut, #ShameOnMumbaiPolice, #CBIForSushant, #JusticeforSushant जैसे हैशटैग पर लोग ट्वीट कर मुंबई पुलिस की कार्रवाई की निंदा कर रहे हैं।

वहीं, इस मामले के तूल पकड़ने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने ट्वीट किया है और कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत के मौत मामले की जांच को महाराष्ट्र एवं बिहार के बीच का झगड़ा नहीं बनाएं। उन्होंने कहा है कि मुंबई पुलिस सक्षम है और अगर किसी के पास सुशांत मामले में कोई सबूत है तो मुंबई पुलिस को सौंप सकती है, वह सक्षम है। उन्होंने कहा है कि हम इस मामले की जांच कराएंगे और दोषी को सजा भी होगी।


मुंबई क्राइम ब्रांच का वाकया

सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह द्वारा पटना में अनिभेत्री रिया चक्रवर्ती सहित छह के खिलाफ मामला दर्ज कराए जाने के बाद बिहार पुलिस की एक टीम सुशांत की मौत की जांच के लिए पिछले कई दिनों से मुंबई में है। टीम विभिन्न स्थलों पर जाकर जांच कर रही है और संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है। पहले यह खबर आयी थी कि बिहार पुलिस को मुंबई पुलिस से अपेक्षित सहयोग नहीं मिला रहा और प्रोटोकाॅल के अनुरूप उन्हें वाहन व अन्य सुविधाएं नहीं दी गई हैं। इस बीच शुक्रवार की शाम बिहार पुलिस की टीम मुंबई क्राइम ब्रांच के दफ्तर पहुंची।

इसी दौरान जब मीडिया के कुछ लोगों ने बिहार पुलिस से बात करने का प्रयास किया तो मुंबई पुलिस के जवानों ने उन्हें पकड़ लिया। वीडियो में बिहार पुलिस से पत्रकारों को यह सवाल पूछते हुए सुना जा सकता है कि मुलाकात किस बात को लेकर हुई है। मीडिया के कैमरों के बीच उन्होंने वैन में बैठाकर कहीं ले गए। यह वीडियो सामने आने के बाद बिहार पुलिस के अधिकारियों ने मुंबई पुलिस के रवैये पर सवाल उठाया है।

Next Story

विविध