Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Delhi Latest News : अरविंद केजरीवाल का केंद्र पर हमला, कहा - देश की सबसे बड़ी पार्टी गुंडागर्दी करेगी तो देश का क्या होगा?

Janjwar Desk
31 March 2022 8:06 AM GMT
अरविंद केजरीवाल का केंद पर हमला, कहा - देश की सबसे बड़ी पार्टी गुंडागर्दी करेगी तो देश का क्या होगा?
x

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल। 

Delhi Latest News : दिल्ली पुलिस ने भाजपा के गुंडों को मुख्यमंत्री केजरीवाल के घर के बाहर तक जाने दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी को सीएम अरविंद केजरीवाल के ऊपर हमला बताया है।

नई दिल्ली। एमसीडी चुनाव समय पर कराए जाने को लेकर देश की राजधानी दिल्ली में आप और भाजपा के बीच तनाव चरम पर है। इस बीच बुधवार को सीएम आवास पर भाजपा ( BJP ) के लोगों ने प्रदर्शन और तोड़फोड़ की घटनाओं को अंजाम दिया था। एक दिन बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ( CM Arvind Kejriwal ) ने अपने सरकारी आवास पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी पर पहला बयान दिया है। उन्होंने केंद्र में सत्ताधारी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा दिल्ली में गुंडागर्दी ( BJP Goondagardi ) करेगी तो देश के युवाओं को क्या संदेश देगी? देश इस तरह से आगे नहीं बढ़ सकता।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ( CM Arvind Kejriwal ) ने बुधवार को अपने सरकारी आवास के बाहर तोड़फोड़ की घटना को लेकर सवालिया लहजे में भाजपा से पूछा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में गुंडागर्दी के जरिए विरोध क्या सही तरीका है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत के साथ आईपी डिपो से इलेक्ट्रिक ऑटोरिक्शा के एक बेड़े को हरी झंडी दिखाते हुए ये बात कही।

भाजपा के गुंडों के हरकत की जांच करे एसआईटी

दूसरी तरफ दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर तोड़फोड़ करने के मामले को लेकर आम आदमी पार्टी ( आप ) विधायक सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली पुलिस के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका लगाई है। अपनी याचिका में उन्होंने आरोप लगाया है कि दिल्ली पुलिस ने बीजेपी ( BJP ) के गुंडों को रोकने के लिए इंतजाम नहीं किए और उन्हें मुख्यमंत्री केजरीवाल के घर के बाहर आसानी से जाने दिया। उन्होंने भाजपा के गुंडों के हमले को अरविंद केजरीवाल के ऊपर हमला बताया है। सौरभ भारद्वाज ने आर्टिकल 226 के तहत दिल्ली पुलिस के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। साथ ही एक स्वतंत्र एसआईटी गठित कर सीएम आवास पर तोड़फोड़ की जांच कराने की मांग की है।

8 के खिलाफ FIR

Delhi Latest News : दरअसल, द कश्मीर फाइल्स फिल्म पर केजरीवाल की टिप्पणी से नाराज भाजपा यूथ विंग के सदस्यों ने सीएम आवास के बाहर बुधवार को कथित रूप से तोड़फोड़ की। दिल्ली पुलिस ने घटना के संबंध में 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 186, 188, 353, 332 और सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान की रोकथाम अधिनियम की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया है।

Next Story

विविध