Begin typing your search above and press return to search.
दिल्ली

विमान में बच्चे का जन्म, एयरलाइंस कंपनी इंडिगो दे सकती है आजीवन मुफ्त यात्रा का तोहफा

Janjwar Desk
8 Oct 2020 3:06 AM GMT
विमान में बच्चे का जन्म, एयरलाइंस कंपनी इंडिगो दे सकती है आजीवन मुफ्त यात्रा का तोहफा
x
बच्चे का प्रिमेच्योर जन्म हुआ है, लेकिन मां बेटे दोनों को स्वस्थ बताया जा रहा है। विमानन कंपनी ने महिला के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी है...

जनज्वार। दिल्ली से बेंगलुरु जा रहे इंडिगो के एक विमान में बुधवार ( 7th october 2020) को एक गर्भवती महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। यह डिलिवरी प्रिमेच्योर है, हालांकि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

बुधवार की शाम दिल्ली से बेंगलुरु जा रहे इंडिगो विमान 6ई122 में शाम 6.10 बजे के करीब बच्चे का जन्म हुआ और विमान का आपरेशन बिलकुल सामान्य रहा। विमान ने शाम 7.40 बजे बेंगलुरु एयरपोर्ट पर लैंड किया। विमान के बेंगलुरू लैंड करने के बाद सभी को इसकी बधाई दी गई।

बच्चे के साथ डिलिवरी कराने वाली क्रू मेंबर।


महिला की डिलिवरी विमान की एक क्रू मेंबर ने करवाया। हालांकि विमानन कंपनी इंडिगो ने महिला और बच्चे के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी है। विमान के बेंगलुरु में लैंड करने के बाद बच्चे के जन्म को सेलिब्रेट किया गया। क्रू मेंबर्स ने बच्चे की मां को बधाई दी और उन्हें गिफ्ट दिया।

ऐसी चर्चा है कि बच्चे को विमान पर जन्म लेने को लेकर एयरलाइंस कंपनी इंडिगो उसे आजीवन मुफ्त हवाई यात्रा का तोहफा दे सकती है। हालांकि अभी तक इंडिगो ने ऐसा कोई ऐलान नहीं किया है।

इससे पहले भी कई बार विमान में बच्चों का जन्म हुआ है। इनमें कई बार संबंधित विमानन कंपनी ने जन्म लेने वाले बच्चे को जीवन भर मुफ्त विमान यात्रा का उपहार दिया। 2017 के जून में जेट एयरवेज के एक विमान में इसी तरह बच्चे का जन्म हुआ था तो उस बच्चे को मुफ्त आजीवन विमान यात्रा का उपहार कंपनी ने दिया। वह विमान सऊदी अरब से भारत आ रहा था और 35 हजार फीट की ऊंचाई पर विमान में महिला ने बच्चे को जन्म दिया था।

2011 में दिल्ली से टोरंटो जा रहे एक एयर इंडिया के एक विमान में 34 हजार फीट की ऊंचाई पर अमृतसर की एक महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया था। उस बच्ची का जन्म तब हुआ जब विमान कजाकस्तान से ऊपर उड़ान भर रहा था।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध