Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Gopalganj Viral Video: गंडक नदी में ट्रैक्टर डूबा, हादसे में 2 लोगों मौत, 20 लापता

Janjwar Desk
19 Jan 2022 2:41 PM IST
Gopalganj Viral Video: गंडक नदी में ट्रैक्टर डूबा, हादसे में 2 लोगों मौत, 20 लापता
x
Gopalganj Viral Video: बुधवार की बिहार के गोपलगंज में एक हादसा हो गया है. ड्राइवर का ध्यान भटकने से ट्रैक्टर नदी में अंदर चला गया. गोपाल गंज के एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि गोपालगंज के लोग गन्ना काटने के लिए जा रहे थे.

Gopalganj Viral Video: बुधवार की बिहार के गोपलगंज में एक हादसा हो गया है. ड्राइवर का ध्यान भटकने से ट्रैक्टर नदी में अंदर चला गया. गोपाल गंज के एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि गोपालगंज के लोग गन्ना काटने के लिए जा रहे थे. नाव से ट्रैक्टर अंदर चला गया. बताया गया कि चालक ट्रैक्टर के साथ नदी में डूब गया है. जानकारी के अनुसार अब तक हादसे में 2 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है. जबकि 20 लोग लापता हैं.


भगवानपुर घाट से एक बड़ी नाव ट्रैक्टर ट्राली को लाद कर दियरा की तरफ जाने की तैयारी में था. ट्रैक्टर ट्राली पर करीब 20 महिला पुरुष सवार थे. नाव अभी खुलने वाली ही थी कि किसी ने ट्रैक्टर स्टार्ट कर दिया और ट्रैक्टर नाव पर चलने लगा. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की हुजूम उमड़ पड़ी है. गोपालगंज व पश्चिम चंपारण पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके के लिए रवाना हो चुके हैं. एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंच लापता लोगों की खोजबीन में जुटी हुई है.

Next Story

विविध