Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

नशे के लिए पैसे न देने पर पोते ने कर दी दादी की हत्या

Janjwar Desk
3 Aug 2020 6:29 PM IST
नशे के लिए पैसे न देने पर पोते ने कर दी दादी की हत्या
x
दादी का कुसूर बस इतना था कि दादी ने पोते को नशे के लिए पैसे नहीं दिए। मृतका की पहचान 65 वर्षीय भूमा देवी के रूप में हुई है जो बाल विकास परियोजना विभाग से बतौर सेवादार सेवानिवृत्त हुई थी। पुलिस ने पोते को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जनज्वार। दादी का कुसूर बस इतना था कि दादी ने पोते को नशे के लिए पैसे नहीं दिए। मृतका की पहचान 65 वर्षीय भूमा देवी के रूप में हुई है जो बाल विकास परियोजना विभाग से बतौर सेवादार सेवानिवृत्त हुई थी। पुलिस ने पोते को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। रक्षाबंधन के दिन दिल दहला देने वाली इस वारदात से पूरे गांव में गम का माहौल है।

घटना हिमाचल के मंडी जिले के गोहर के डल गांव की है। जानकारी के मुताबिक, 22 वर्षीय पोता निखिल नशे का आदी है। हाल ही में वह नशे की खेप के साथ पकड़ा गया था और जमानत पर घर लौटा था। सुबह वह दादी के कमरे गया और नशे के लिए पैसे मांगने लगा। पैसे नहीं मिलने पर दादी से कहासुनी की और फिर झगड़ा शुरू कर दिया।

इसके बाद पोते ने दादी को कमरे में रखे शीशे के टेबल पर पटक दिया। टेबल का टूटा हुआ शीशा बुजुर्ग महिला के सीने में चुभ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने महिला को सिविल अस्पताल गोहर पहुंचाया,जहां डाॅक्टराें ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल मंडी भेज दिया है।

Next Story

विविध