Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Gyanvapi Mosque Survey : 4 तहखानों की वीडियोग्राफी, देखी गई दीवारों की बनावट, जानिए पहले दिन के सर्वे में क्या-क्या हुआ?

Janjwar Desk
14 May 2022 11:45 AM GMT
Gyanvapi Mosque Survey : 4 तहखानों की वीडियोग्राफी, देखी गई दीवारों की बनावट, जानिए पहले दिन के सर्वे में क्या-क्या हुआ?
x

Gyanvapi Mosque Survey : 4 तहखानों की वीडियोग्राफी, देखी गई दीवारों की बनावट, जानिए पहले दिन के सर्वे में क्या-क्या हुआ? 

Gyanvapi Mosque Survey : आज सुबह 8 बजे शुरू हुआ सर्वे (Gyanvapi Mosque Survey) दोपहर 12 बजे तक, यानी 4 घंटे चला, इस दौरान करीब 50% हिस्से का सर्वे हुआ, एडवोकेट कमिश्नर अजय मिश्रा के साथ वादी और प्रतिवादी पक्ष के 52 लोगों की टीम ने परिसर में 4 तहखानों के ताले खुलवाकर उसकी जांच की...

Gyanvapi Mosque Survey : वाराणसी (Varanasi) में ज्ञानवापी (Gyanvapi Mosque Survey) परिसर में आज शनिवार (15 मई) को पहले दिन का सर्वे (Gyanvapi Mosque Survey) पूरा हो चुका है। आज सुबह 8 बजे शुरू हुआ सर्वे (Gyanvapi Mosque Survey) दोपहर 12 बजे तक, यानी 4 घंटे चला। इस दौरान करीब 50% हिस्से का सर्वे हुआ। बता दें कि एडवोकेट कमिश्नर अजय मिश्रा के साथ वादी और प्रतिवादी पक्ष के 52 लोगों की टीम ने परिसर में 4 तहखानों के ताले खुलवाकर उसकी जांच (Gyanvapi Mosque Survey) की। टीम ने दीवारों की बनावट, खंभों की वीडियोग्राफी भी की। सर्वे (Gyanvapi Mosque Survey) का काम रविवार को फिर सुबह 8 बजे से होगा। कल ऊपर के कमरों का सर्वे होगा।

सर्वे की जानकारी सार्वजनिक ना होने के निर्देश

सर्वे के लिए परिसर के अंदर गई पूरी टीम के मोबाइल बाहर ही जमा करा लिए गए थे। टीम को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि सर्वे (Gyanvapi Mosque Survey) से जुड़ी कोई भी जानकारी बाहर नहीं आनी चाहिए। बता दें कि तहखानों की वीडियोग्राफी करके बाहर निकले फोटोग्राफर से जब मीडिया कर्मियों ने अंदर के बारे में पूछा तो उन्होंने कुछ भी बताने से साफ इंकार कर दिया। कोर्ट के सख्त आदेश को देखते हुए प्रशासन ने तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था की।

कड़ी सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती

बता दें कि ज्ञानवापी परिसर (Gyanvapi Mosque Survey) के चारों तरफ 500 मीटर तक पब्लिक और मीडिया की एंट्री बंद करा दी गई थी। सभी दुकानों को भी बंद करा दिया गया था। आसपास के घरों की छतों पर पुलिस जवान तैनात किए गए। एक किलोमीटर के दायरे में करीब 1500 से ज्यादा पुलिस-PAC के जवान तैनात रहे हैं। खुद DM कौशलराज शर्मा और पुलिस कमिश्नर ए. सतीश गणेश पूरे सर्वे के दौरान मौके पर मौजूद रहे। कमिश्नर ने खुद परिसर के बाहर फोर्स के साथ पैदल मार्च किया।

मस्जिद के बंद तहखाने का हुआ सर्वे

मीडिया में शुरुआत में मुस्लिम पक्ष की ओर से तहखाने की चाबी नहीं देने की बात आई थी, लेकिन पुलिस कमिश्नर ने इसे खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों की मौजूदगी में पूरे सद्भाव से सर्वे (Gyanvapi Mosque Survey) किया गया है। ज्ञानवापी (Gyanvapi Mosque Survey) के सालों से बंद तहखानों में सर्वे करना था, इसलिए टीम बैटरी लाइट लेकर गई थी। इसके अलावा, ताला तोड़ने वाले, सफाईकर्मियों और वन विभाग की टीम को भी बुलाया गया था। सर्वे के दौरान ही एक तहखाने में सांप मिलने की चर्चा सामने आई। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई।

मस्जिद के 50 प्रतिशत हिस्से का सर्वे पूरा

DM कौशल राज शर्मा ने कहा कि सर्वे (Gyanvapi Mosque Survey) के पहले दिन का काम शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ है। दोनों पक्षों ने पूरा सहयोग किया। कहीं किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई। ज्ञानवापी परिसर के 50% से ज्यादा हिस्से का सर्वे (Gyanvapi Mosque Survey) हुआ है। वहीं, परिसर की वीडियोग्राफी के लिए विशेष कैमरा और लाइट की व्यवस्था की गई। चप्पे-चप्पे की वीडियोग्राफी करवाई गई, लेकिन अंदर क्या मिला है, इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Next Story

विविध