Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Himanta Biswa Sarma का पलटवार, निक्कर में नेहरू की तस्वीर शेयर कर कांग्रेस से पूछा - क्या इसे भी जला दोगे

Janjwar Desk
14 Sep 2022 8:12 AM GMT
Himanta Biswa Sarma का पलटवार, निक्कर में नेहरू की तस्वीर शेयर कर कांग्रेस से पूछा - क्या इसे भी जला दोगे
x

 Himanta Biswa Sarma का पलटवार, निक्कर में नेहरू की तस्वीर शेयर कर कांग्रेस से पूछा - क्या इसे भी जला दोगे

कांग्रेस ( Congress ) पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए एक तस्वीर पोस्ट की थी। उस तस्वीर में आरएसएस ( RSS ) के ड्रेस कोड ( Khaki Nikkar ) को जलते हुए दिखाया गया था। इस ट्वीट को लेकर जमकर बवाल हुआ था।

नई दिल्ली। भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने के बाद कांग्रेस ( Congress ) पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए एक तस्वीर सभी से साझा की थी। उस तस्वीर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ( RSS ) के ड्रेस कोड यानि खाकी निक्कर ( Khaki NIkkar ) को जलते हुए दिखाया गया था। कांग्रेस के उस ट्वीट को लेकर जमकर बवाल हुआ था। भाजपा ( BJP ) ने इस बात को लेकर कांग्रेस पर चौतरफ वार किया था। इतना ही नहीं, भाजपा ने तभी से भारत जोड़ो यात्रा को भारत तोड़ो यात्रा कहना शुरू कर दिया है।

अब कांग्रेस और विशेष तौर से राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) की आलोचना के लिए मशहूर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ( Himanta Biswa Sarma ) ने भी एक तस्वीर जारी की है। इस तस्वीर में भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ( Jawaharlal Nehru ) निक्कर में दिखाई दे रहे हैं। साथ ही हिमंता सरमा ने तस्वीर पोस्ट करते हुए कांग्रेस पार्टी से पूछा है कि क्या इसे भी जला दोगे।

नेहरू की ये तस्वीरें पहले भी हो चुकी है वायरल

हिमंता बिस्व सरमा Jawaharlal Nehru( Himanta Biswa Sarma ) जो फोटो शेयर की उसमें नेहरू आरएसएस की खाकी वर्दी में नहीं बल्कि कांग्रेस के सेवा दल की वर्दी में दिख रहे हैं। हिमंता का ये फोटो तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही इस बात की भी चर्चा हो रही है कि हिमंता ने कहीं फेक फोटो तो शेयर नहीं कर दी। शॉर्ट्स में नेहरू की तस्वीरें अक्सर इस झूठे दावे के साथ वायरल होती हैं कि नेहरू ने भगवा खाकी पहनी थी और आरएसएस की एक बैठक में शामिल हुए थे।

दरअसल, राहुल गांधी इन दिनों कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। इस बीच कांग्रेस ने सोमवार को आलोचना करते हुए ट्वीट किया था कि देश को नफरत के बंधन से मुक्त करने और भाजपा-आरएसएस द्वारा किए गए नुकसान को कम करने के लिए कदम दर कदम हम अपने लक्ष्य तक पहुंचेंगे।

क्या भाजपा में हर कोई घुंघरू पहनता है?

कांग्रेस के इस ट्विट के बाद भाजपा ने कांग्रेस ( Congress ) की भारत जोड़ो यात्रा को आग लगाओ यात्रा करार दिया। आरएसएस ( RSS ) ने कहा कि कांग्रेस नफरत के जरिए लोगों को जोड़ना चाहती है। इससे पहले भाजपा ( BJP ) ने विवादित पादरी फादर जॉर्ज पोन्नैया से मुलाकात के लिए राहुल गांधी पर निशाना साधा था। इसका जवाब देते हुए कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पूछा कि क्या भाजपा में हर कोई घुंघरू पहनता है। वह केवल राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस को मिली अपार सफलता से धबरा गई है। लोगों का ध्यान बंटाने के लिए ऐसा कर रही है।

Next Story

विविध