Begin typing your search above and press return to search.
झारखंड

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में नक्सलियों का उपद्रव, वन विभाग के भवन को उड़ाया, वाहन जलाया

Janjwar Desk
12 July 2020 8:01 AM GMT
झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में नक्सलियों का उपद्रव, वन विभाग के भवन को उड़ाया, वाहन जलाया
x
झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में नक्सलियों ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है, घटना से लोगों में दहशत है...

जनज्वार, रांची। नक्सलियों ने झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में उपद्रव मचाया है। नक्सलियों ने पश्चिम सिंहभूम के जिला मुख्यालय चाईबासा से मात्र दस किलोमीटर दूरी पर स्थित बरकेला में वन विभाग के एक गेस्ट हाउस भवन व आरक्षी आवास को उड़ा दिया और और एक कार और एक बाइक को भी ब्लास्ट कर जला दिया। यह घटना शनिवार रात की है। घटना के बाद सुरक्षा बल नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, दर्जनों नक्सली ने मौके पहुंच कर इस घटना को अंजाम दिया। इस घटना को अंजाम देने में आइइडी का प्रयोग किया गया है। घटना के बाद से आसपास के लोगों में दहशत है।

झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में अलग नक्सली गुटों का वर्चस्व है। पश्चिम सिंहभूम वह इलाका है, जहां भाकपा माओवादी का वर्चस्व है और इनके कई दस्ते यहां सक्रिय हैं।

हालांकि पश्चिम सिंहभूम खूंटी से सटा हुआ जिला है, इसलिए कुछ इलाकों में पीएलएफआइ का भी प्रभाव है। पीएलएफआइ खूंटी, गुमला, सिमडेगा जैसे जिलों में अधिक प्रभावी नक्सली संगठन है।

हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि वन विभाग के भवन को जलाने की घटना को किस संगठन ने अंजाम दिया है।

घटना के संबंध में पुलिस का आधिकारिक बयान आया है। पश्चिम सिंहभूम के एसपी इंद्रजीत महथा ने कहा है कि नक्सलियों मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित वन विभाग के क्वार्टर में आग लगा दी। उन्होंने चेतावनी भरे पोस्टर भी चिपकाये। इस घटना में किसी व्यक्ति को कोई क्षति नहीं हुई है। एंटी नक्सल ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

वहीं, कोल्हान के डीआजी आरआर सिंह ने कहा है कि नक्सलियों की इस कार्रवाई को हमने बेहद गंभीरता से लिया है और सुरक्षा बल उनके खिलाफ एंटी नक्सल अभियान चला रहे हैं। उन्होंने जनता से अपील की है कि वे नक्सलियों को सपोर्ट नहीं करें।



Next Story

विविध