Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

JP Nadda Twitter Account Hacked : BJP अध्यक्ष नड्डा का ट्विटर अकाउंट भी महफूज नहीं, हैकर्स ने लिखा- रूस को मदद की जरूरत

Janjwar Desk
27 Feb 2022 10:53 AM IST
Patna News :  भाजपा अध्यक्ष के खिलाफ गो बैक के नारे उस समय लगे हैं जब भाजपा बिहार में प्रमुख सत्ताधारी पार्टी है।
x

Patna News : भाजपा अध्यक्ष के खिलाफ गो बैक के नारे उस समय लगे हैं जब भाजपा बिहार में प्रमुख सत्ताधारी पार्टी है।

JP Nadda Twitter Account Hacked: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का ट्विटर अकाउंट रविवार को हैक हो गया। हैकर्स ने उनका अकाउंट हैक करते लिखा रूस को मदद की जरूरत है।

JP Nadda Twitter Account Hacked : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा ( JP Nadda ) का ट्विटर अकाउंट ( Twitter Account Hacked ) रविवार को हैक हो गया। हैकर्स ने रविवार सुबह उनका अकाउंट हैक करते हुए एक ट्वीट भी किया। हैकर्स ने ट्विट में लिखा - सॉरी मेरा, अकाउंट हैक हो गया। रूस को मदद की जरूरत है। हैकर्स ने बाद में प्रोफाइल का नाम बदलकर ICG OWNS INDIA भी कर दिया। हालांकि, इसकी जानकारी मिलने के तुरंत बाद हैकर्स के ट्विट को डिलीट कर दिया गया है।

अकाउंट हैक होने की जांच जारी

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का ट्विटर अकाउंट हैक ( JP Nadda Twitter Hacked ) होने की सूचना बाहर आते ही एक टीम उनके अकाउंट को रिकवर करने में जुट गई। आधे घंटे के अंदर उनके ट्विटर अकाउंट ( Twitter Account ) को रिकवर कर लिया गया। हैकर द्वारा किए गए सारे विवादित ट्वीट हटा दिए गए। अकाउंट कैसे हैक हुआ इसकी जांच की जा रही है।

दिसंबर 2021 में पीएम का अकाउंट भी हुआ था हैक

बता दें कि इससे पहले हैकर्स ने दिसंबर 2021 में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) का ट्विटर अकाउंट ( Twitter Account ) भी हैक ( Hack ) कर लिया था। तब हैकर ने पीएम के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया था कि भारत ने आधिकारिक रूप से बिटकॉइन ( Bitcoin ) को कानूनी मान्यता दे दी है। भारत सरकार भी 500 बिटकॉइन खरीदकर लोगों को बांट रही है। दो मिनट बाद ही जब अकाउंट हैक होने की जानकारी फैली तो इस ट्वीट को फौरन डिलीट कर दिया गया।

Next Story

विविध