Begin typing your search above and press return to search.
मध्य प्रदेश

Satna News : सीएम शिवराज के सामने मंत्री ने दिखाए अश्लील संस्कार, शर्म से पानी-पानी हो गई BJP की महिला प्रत्याशी

Janjwar Desk
18 Oct 2021 10:37 AM GMT
satna news
x

(मंत्री के हाथ रखे जाने के बाद असहज दिख रही महिला प्रत्याशी image/socialmedia) 

Satna News : मंत्री ब्रिजेंद्र सिंह की फोटो भी वायरल हो रही है जिनमें वह रैगांव महिला प्रत्याशी के पैर पर हाथ रखकर मुख्यमंत्री के साथ चर्चा करते दिखाई दे रहे हैं। फोटो में भी भाजपा प्रत्याशी असहज दिख रही हैं...

Satna News (जनज्वार) : भारतीय जनता पार्टी के नेता अपने उत्तम संस्कारों के लिए विख्यात हैं। समय समय पर इनके संस्कार जरूरत से ज्यादा भरे बर्तन की तरह छलकते भी रहते हैं। ताजा संस्कार मध्य प्रदेश के सतना जिले में दिखे हैं। दरअसल एक रैगांव विधानसभा क्षेत्र के सेमवारा रैली की एक वीडियो वायरल हो रही। वीडियो में खनिज मंत्री महिला प्रत्याशी के साथ अश्लीलता करते दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि मंत्रीजी को न तो बगल में बैठे मुख्यमंत्री की परवाह है और न सभा के मंच की। मंत्री ब्रजेंद्र सिंह महिला प्रत्याशी के वालों को हाथ लगा रहे हैं और हरकत के बाद बेशर्म तरीके से हंस रहे हैं। मंत्री जी की हरकत से महिला प्रत्याशी असहज भी दिखाई दे रही है पर जब मुख्यमंत्री के सामने ही इस तरह की हरकत हो तो बेचारी महिला प्रत्याशी क्या करे।

वीडियो के साथ मंत्री ब्रिजेंद्र सिंह की फोटो भी वायरल हो रही है जिनमें वह रैगांव महिला प्रत्याशी के पैर पर हाथ रखकर मुख्यमंत्री के साथ चर्चा करते दिखाई दे रहे हैं। फोटो में भी भाजपा प्रत्याशी असहज दिख रही हैं। इस फोटो के लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है।

क्या मुख्यमंत्री को गंभीरता से नहीं लेते मंत्री?

प्रदेश के खनिज मंत्री बृजेन्द्र सिंह की हरकतों को देखकर लगता है कि वह सीएम को भी गंभीरता से नहीं लेते हैं। सेमरवारा की जनसभा के दौरान भाजपा महिला प्रत्याशी के साथ हरकत करते हुए कैमरे में हुए कैद हुए बृजेन्द्र सिंह सिंधिया खेमे से मंत्री बने हैं। वीडियो के साथ मंत्री ब्रिजेंद्र सिंह के फोटो भी वायरल हो रहे हैं जिनमें वह रैगांव महिला प्रत्याशी के पैर पर हाथ रखकर मुख्यमंत्री के साथ चर्चा करते दिखाई दे रहे हैं। फोटो में भी भाजपा प्रत्याशी असहज दिख रही हैं। इस फोटो के लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है।

सिंधिया खेमे से बने हैं मंत्री

प्रदेश के खनिज मंत्री बृजेन्द्र सिंह की हरकतों को देखकर लगता है कि वह सीएम को भी गंभीरता से नहीं लेते हैं। सेमरवारा की जनसभा के दौरान भाजपा महिला प्रत्याशी के साथ हरकत करते हुए कैमरे में हुए कैद हुए बृजेन्द्र सिंह सिंधिया खेमे से मंत्री बने हैं।

Next Story