Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Rajasthan News : CM अशोक गहलोत ने कैरोली, ब्यावर की घटना के लिए BJP को ठहराया जिम्मेदार, बोले - UP में हो रहे फेक एनकाउंटर

Janjwar Desk
3 April 2022 9:22 AM GMT
Rajasthan News : CM अशोक गहलोत ने कैरोली, ब्यावर की घटना के लिए BJP को ठहराया जिम्मेदार, बोले - UP में हो रहे फेक एनकाउंटर
x

CM अशोक गहलोत ने कैरोली, ब्यावर की घटना के लिए BJP को ठहराया जिम्मेदार

Rajasthan News : राजस्थान (Rajasthan) के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Yogi Adityanath) ने देश प्रदेश में जाति धर्म के नाम पर हो रहे तनाव के लिए केंद्र और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है...

Rajasthan News : राजस्थान (Rajasthan) के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Yogi Adityanath) ने देश प्रदेश में जाति धर्म के नाम पर हो रहे तनाव के लिए केंद्र और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही भारत जनता पार्टी (BJP) और योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकार को अपने निशाने पर लिया है। बता दें कि सीएम अशोक गहलोत ने करौली (Karauli) की घटना के पीछे भी धार्मिक आधार पर गोलबंदी को जिम्मेदार बताया है। अशोक गहलोत ने उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में योगी सरकार (Yogi Govt) और बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि 'आपकी गवर्नेंस की अप्रोच पर ध्यान जाता नहीं है। केवल प्रशेप्शन पैदा करके राजनीति करते हैं।'

यूपी में चुनाव चिन्ह ही रहा बुलडोजर

बता दें कि बाड़मेर में मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि 'यूपी में बुलडोजर (Bulldozer) ही चुनाव चिन्ह ही बना लिया गया। फेक एनकाउंटर (Fake Ancounter) हुए। उसे ही इस रूप में बता दिया गया जैसे वहां के मुख्यमंत्री ने बहुत बड़ा एक्शन लिया हो। फेक एनकाउंटर करना बहुत आसान है लेकिन कानून का राज होगा तभी देश चलेगा। फेक एनकाउंटर में तो निर्दोष भी मर सकते हैं| कानून कहता है कि कितना भी बड़ा क्रिमिनल है, उसे फांसी दिलवाइए। उसका एक पूरा प्रोसेस है। यह कानून का राज है। कानून का राज स्थापित रहेगा, तभी देश चलेगा वरना दुश्मनी पैदा होगी।'

बीजेपी के कारण हो रहा देश में तनाव

बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीते शनिवार को करौली और आज ब्यावर में हुई घटना के लिए भारतीय जनता पार्टी को जिम्मेदार ठहराया है। सीएम अशोक गहलोत ने कहा है कि 'प्रधानमंत्री को अपील करनी चाहिए कि जाति और धर्म के नाम पर जगह-जगह ध्रुवीकरण हो रहा है| वह उचित नहीं है| इसी कारण देश में जगह-जगह तनाव हो रहा है| करौली की घटना आपके सामने हैं| आज ब्यावर में छोटी सी बात को लेकर झगड़ा हो गया| एक व्यक्ति की हत्या हो गई।'

इसके साथ ही सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि 'अब इस तरह के विवाद को भी जाति धर्म के नाम पर रंग दे देते हैं| झगड़ने वालों में धर्म अलग-अलग है उससे इश्यू बनाते हैं| मेरा मानना है कि जिस प्रदेश में शांति भाईचारा सद्भाव रहता है| वहीं विकास का माहौल बनता है। आज महंगाई बेरोजगारी बड़ी चुनौतियां हैं| युवाओं में छटपटाहट है।'

Next Story

विविध