Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

Stock Market Crash: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट! सेंसेक्स 1,023 अंक टूटा, एक दिन में हुआ 3 लाख करोड़ रुपये का नुकसान

Janjwar Desk
8 Feb 2022 12:09 AM IST
Stock Market Crash: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट! सेंसेक्स 1,023 अंक टूटा, एक दिन में हुआ 3 लाख करोड़ रुपये का नुकसान
x
Stock Market Crash: घरेलू शेयर बाजार में सोमवार यानी 7 फरवरी, 2022 को एक बार फिर जबरदस्त गिरावट देखी गई। लगातार तीसरे दिन बाजार लाल निशान में बंद हुआ। क्लोजिंग के दौरान भी सेंसेक्स 1,000 अंकों की गिरावट दर्ज करता दिखा।

Stock Market Crash: घरेलू शेयर बाजार में सोमवार यानी 7 फरवरी, 2022 को एक बार फिर जबरदस्त गिरावट देखी गई। लगातार तीसरे दिन बाजार लाल निशान में बंद हुआ। क्लोजिंग के दौरान भी सेंसेक्स 1,000 अंकों की गिरावट दर्ज करता दिखा। क्लोजिंग के वक्त सेंसेक्स 1,023.63 अंकों यानी 1.75% की गिरावट लेकर 57,621.19 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 302.70 अंक और 1.73% की गिरावट लेकर 17,213.60 पर बंद हुआ।

सोमवार को ऑटो, एफएमसीजी, आईटी, बैंक, हेल्थकेयर, रियल्टी शेयरों में भारी बिकवाली दिखी। पीएसयू बैंकिंग, मेटल और पावर को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर लाल निशान में बंद हुए। दोपहर 2 बजे के आसपास बीएसई सेंसेक्स ने बड़ा गोता लगाया और 1,300 अंकों से ज्यादा नीचे आ गया। दोपहर 2.01 बजे सेंसेक्स 1,325 अंकों या 2.26 फीसदी तक की गिरावट ले चुका था और इंडेक्स 57,320 पर आ गया था। 1.53 बजे सेंसेक्स में 1,130.40 अंकों या 1.93% की गिरावट दर्ज हो रही थी और इंडेक्स 57,514.42 के लेवल पर था। वहीं, निफ्टी भी जबरदस्त गिरावट पर था। इंडेक्स 330.25 अंकों या 1.89% की गिरावट लेकर 17,186.05 के स्तर पर आ गया।


प्राइवेट बैंकिंग शेयरों में तेज गिरावट दर्ज हो रही है. निफ्टी बैंक इंडेक्स 1 फीसदी गिर गया था। कोटक, इंडसइंड बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयर गिरावट पर चल रहे थे। प्राइवेट बैंकिंग शेयरों और फाइनेंशियल शेयरों में बिकवाली दिख रही थी।

हालांकि, पीएसयू बैंकिंग शेयरों में तेजी दर्ज हो रही है।बता दें कि शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव के बीच दोनों बेंचमार्क इंडेक्स में फ्लैट ट्रेडिंग दर्ज हुई थी। मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच सेंसेक्स 58,500 के ऊपर खुला था। वहीं, निफ्टी 17,500 से नीचे आया था। ओपनिंग में सुबह 09:15 पर सेंसेक्स 91.91 अंकों या 0.16% की गिरावट लेकर 58,552.91 के स्तर पर था। वहीं, निफ्टी 25.50 अंकों या 0.15% की गिरावट के साथ 17,490.80 अंकों के स्तर पर खुला था। इसके बाद बाजार में और गिरावट दर्ज की।

Next Story

विविध